Breaking News
recent

कुंभलगढ़ में जल्द शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा देसी-विदेशी मुद्रा का संग्रहालय

पौराणिक वस्तुओं का भी होगा संग्रहण, पर्यटक नवरात्री के बाद देख सकेंगे

ओमप्रकाश शर्मा @ कुंंभलगढ़

वैसे कुंभलगढ़ दुर्ग किसी पहचान का मोहताज नहीं है, लेकिन क्षेत्र के पर्यटन विकास में नए आयाम स्थापित करने एवं पर्यटकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दुर्ग मार्ग पर ऐतिहासिक एवं पौराणिक वस्तुओं की सजावट के साथ विशाल संग्रहालय का उद्घाटन शीघ्र होगा। मैनेजिंग डाइरेक्टर अशोक गोवद्र्धनलाल सोनी ने बताया कि लगभग 25-30 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद महाभारत काल से लेकर गणतंत्रकाल तक 5 हजार से ज्यादा प्रकार की भारतीय मुद्रा एवं विदेशी मुद्रा के अलावा रियासत कालीन हथियार, पौराणिक मूर्तियां, कलाकृतियां एवं कई प्रकार की पौराणिक वस्तुओं का संग्रह किया है, जो की एशिया का लार्जेस्ट कलेक्शन है। सोनी ने बताया कि लगभग दो बीघा में बने ‘गंगा-गोवद्र्धन संग्रहालय’ में महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ 50 फीट की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। वहीं, ग्रामीण परिवेश पर आधारित एक छोटी ढाणी बनाई गई है, जिसमें खाना बनाने से लेकर आजीविका कमाने एवं ग्रामीण शैली पर जीवन जीने के तरीके को बताया गया है। साथ ही पर्यटकों को महाराणा प्रताप एवं कुंभलगढ़ दुर्ग के इतिहास से विस्तार से रूबरू कराने के लिए दुर्ग की गौरव गाथा एवं महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित ४५ की मिनिट की थ्री-डी एनिमेशन फिल्म बताई जाएगी। इसके लिए वातानुकूलित थियेटर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अलावा कई प्रकार की ऐतिहासिक एवं पौराणिक वस्तुओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

वन्यजीव सप्ताह कल से, होंगे विविध आयोजन
राजसमंद. वन्यजीव संरक्षण के तहत 1 अक्टूबर से वनविभाग वन्यजीव सप्ताह का आयोजन करेगा। सप्ताह के प्रथम दिन अणुव्रत विश्वभारती सभागार में वन्यजीव संरक्षण में कैसे निभाएं भागीदारी विषय पर कार्यशाला होगी। दूसरे दिन 2 अक्टूबर को नवोदय विद्यालय में वन्यजीव हमारे साथ विषय चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 3 को गांधी सेवासदन में वन्यजीव बिना कैसा होगा मानव जीवन निबंध प्रतियोगिता होगी। 4 को इसी विद्यालय में मानव-वन्य प्राणी संघर्ष कारण एवं निवारण स्पर्धा, 5 को चेतना रैली, ६ को वनभ्रमण, 7 अक्टूबर को अंतिम दिन नवोदय विद्यालय में क्वीज प्रतियोगिता होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.