सिकंदरा. कस्बे की बाणगंगा नदी में जलदाय विभाग ने बांदीकुई व बसवा में पेयजल आपूर्ति के लिए तीसरे दिन शनिवार को भी ग्रामीणों के विरोध के बीच बोरवेल खुदाई कार्य जारी रखा। खुदाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं पहुंचे, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात यहां मय जाब्ते के डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को भी ग्रामीणों ने बैठक कर बोरवेल खुदाई रोकने के लिए चर्चा की। ग्रामीणों का प्रतिनिधिमण्डल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जयपुर रवाना हुआ।
गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र खूंटला, सरपंच अमरसिंह कसाना, सरपंच श्रीकिशन पीचुपाड़ा, मानसिंह बुर्जा, धारासिंह बासड़ा सहित 11 लोगों का प्रतिनिधिमण्डल जयपुर प्रदेश कार्यालय पहुंचा। जहा पर प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी से मिलकर बोरवेल खुदाई रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा।
दूरभाष पर जिला कलक्टर से बात
रामंचद्र खूंटला ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने दूरभाष पर जिला कलक्टर से बात कर समस्या का हल निकालने के लिए कहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कलक्टर को सिकंदरा व बांदीकुई के ग्रामीणों के शिष्ट मण्डल को जलदाय अधिकारियों की मौजूदगी में बैठाकर आपसी सहमति से समस्या का हल निकालने की बात कही। वहीं शनिवार को जलदाय विभाग की ओर से बाणगंगा नदी में बोरवेल खुदाई कार्य जारी रहा। शाम तक विभाग द्वारा तीन बोरवेल खुदाई कार्य पूरे कर लिए गए।
अधीक्षण अभियंता रामनिवास मीना ने कहा कि बाणगंगा में तीन बोरवेल खोद चुके हैं। राÓय सरकार के निर्देशों की पालना की जाएगी। नदी के समीप टोल प्लाजा पर बांदीकुई एसडीएम सीएल मीना, नायब तहसीदार प्रेमराज मीना, जलदाय विभाग के अभियंता पुलिस के साथ मौजूद रहे।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व गौरव यात्रा के दौरान बांदीकुई पहुंची मुख्यमंत्री से लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर अवगत कराया था। सीएम के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने तीन दिन पूर्व आठ बोरवेल खुदाई का कार्य शुरू किया है।सिकंदरा में बाणगंगा नदी के समीप चल रही बोरवेल मशीन।





No comments:
Post a Comment