Breaking News
recent

जानिए आपका आज का राशिफल, कैसा बीतेगा दिन

ज्योतिर्विद् : घनश्यामलाल स्वर्णकार

तिथि
द्वादशी भद्रा संज्ञक तिथि सायं 4.41 तक, इसके बाद त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि है। द्वादशी तिथि में मांगलिक कार्यादि शुभ होते हैं। पर तेल लगाना व यात्रा नहीं करना चाहिए। त्रयोदशी तिथि में जनेऊ को छोड़कर समस्त शुभ व मांगलिक कार्य शुभ कहे गए हैं। पर अभी श्राद्ध पक्ष में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं।

योग
शुभ नामक योग रात्रि 11.49 तक, इसके बाद शुक्ल नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है।

नक्षत्र
मघा 'उग्र व अधोमुखÓ संज्ञक नक्षत्र सायं 5.11 तक, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी 'उग्र व अधोमुखÓ संज्ञक नक्षत्र है। मघा नक्षत्र में जातकों की मूल शांति कराना हितकर है। मघा व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रों में अग्नि, घातादि, मारण, शस्त्रादि से संबंधित कार्य सिद्ध होते हैं। मघा में विवाहादि शुभ हैं, पर श्राद्ध पक्ष में शुभ कार्य वर्जित हैं।

शुभ मुहूर्त
उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मंगलकृत्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं है।

श्रेष्ठ चौघडि़ए
आज प्रात: 7.53 से 9.20 तक शुभ तथा दोपहर 12.15 से सायं 4.37 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11.52 से 12.38 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।


व्रतोत्सव
आज बारस व मघा का श्राद्ध, शनि प्रदोष व्रत, संन्यासियों का श्राद्ध, गजच्छाया योग सायं 4.41 से 5.11 तक तथा गण्डमूल सायं 5.11 तक है।


चन्द्रमा: चन्द्रमा संपूर्ण दिवारात्रि सिंह राशि में है। ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: दोपहर 12.43 पर बुध तुला राशि में प्रवेश करेगा। दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर आज सिंह राशि के चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में ही रहेगा, जो पूर्व दिशा की यात्रा में सम्मुख होगा। ध्यान रखें: यात्रा में सम्मुख चंद्रमा धनलाभ कराने वाला माना गया है। राहुकाल: प्रात: 9.00 से 10.30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।


आज का राशिफल
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

मेष
कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृषभ
बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं।
पहले खुद समझें कि करना क्या है। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे।
मिथुन
आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। धोखा होने के पूरे योग हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे, पर समझदारी से काम करें।
कर्क
अपने कॅरियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की आशंका है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।
सिंह
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल लर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।
कन्या
दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।
वृश्चिक
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।
धनु
आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ेगी।
कुम्भ
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मीन
अपने विवेक से काम करें। आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.