बिसाऊ/झुंझुनूं. जिले के बिसाऊ थाना इलाके के गांव कांट में रविवार को खेत में एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता की हत्या चाकू से गला रेतकर की गई। घटना की सूचना पर सीओ ग्रामीण चांदमल व थानाधिकारी हरदयाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक सावित्री नैन (50) सुबह करीब 10 बजे घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में गई थी। शाम तक नहीं लौटने पर उसे देवरानी तलाशते हुए खेत में पहुंची। खेत में बने कच्चे कमरे में पहुंची तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और दूसरी तरफ सावित्री की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। उसका गला रेता हुआ था। इस पर महिला दौड़कर घर पहुंची व परिजनों को इस सम्बंध में जानकारी दी। मृतका का पति चूरू आबकारी विभाग में तैनात है परिजनों ने बताया कि विवाहिता का पति सुमेर नैन आर्मी से रिटायर्ड हैं और फिलहाल चूरू आबकारी में तैनात है।
मृतका के दो बेटे है, जिसमें बड़ा सौरभ विदेश में रहता है, छोटे गौरव ने इलेक्ट्रोनिक की दुकान खोल रखी है। विवाहिता की मौत के बाद परिजन हैरान है, उन्होंने परिवार व गांव में किसी से रंजीश या विवाद होने की बात से इंकार किया है। हत्या का मामला दर्ज सावित्री की मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में परिजनों ने बताया है कि मृतका सावित्री नैन रविवार की सुबह 10 बजे खेत जाने के लिए निकली थी। बाद में उसका शव खेत में ही बने एक कच्चे कमरे के बाहर फर्श पर पड़ा हुआ मिला। मौके पर मिला चाकू मौके पर रसोई के काम में आने वाला चाकू भी मिला है। ऐसे में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को जिला मुख्यालय के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment