Breaking News
recent

बाजार में नहीं बिकेगी जिंसें, गौण मंडी में जल्द व्यापारी शुरू करेंगे खरीद,

सुनेल. कस्बे में कृषि उपज गौण में व्यापारियों द्वारा जींसों की खरीद-फरोख्त शुरू करने की मांग को लेकर चार दिनों से सरपंच राजेश मंडलोई के नेतृत्व में जारी किसानों का धरना मंडी सचिव से दो घंटे हुई वार्ता के बाद शनिवार शाम को समाप्त हो गया। मंडी सचिव ने जल्द ही व्यापारियों की बैठक कर खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया, इस पर किसान मान गए।
इससे पहले दोपहर १२ बजे कांग्रेस कमेटी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र यादव, विक्रमसिंह झाला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र मंडलोई, रमेश पालीवाल, सुरेन्द्र सिंह हाड़ा, राजेन्द्र सेन, इकबाल हुसैन, श्याम गुर्जर और कंाग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम धरना स्थल पर पहुंची। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद किसानों ने मंडी सचिव फरेबीलाल मीणा को मौके पर बुलाने की मंाग की। इस पर करीब ३ बजे मंडी सचिव मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। वार्ता लगभग ५ बजे तक चली।
--किसानों ने ये रखी मंागें
कृषि उपज गौण मंडी पूर्णता चालू की जाए, जिन्सों की खरीद-फरोख्त बाजार में नहीं होनी चाहिए, जो व्यापारियों बाजार में अपने प्रतिष्ठान पर खरीद-फरोख्त करते हैं उनके लाइसेंस निरस्त की जाए, व्यापारियों को कच्ची आढ़त २ प्रतिशत चालू की जाए, इलेक्ट्रॉनिक कांटों से तोला हो। संतरा मंडी एंव सब्जी मंडी भी खोली जाए आदि मंागें शामिल हैं।
--ये मंागें पूरी
सचिव मीणा ने धरना दे रहे किसानों को समझाते हुए कहा कि सभी व्यापारी कृषि उपज गौण मंडी में ही जींसों की खरीद-फरोख्त करेंगे, अगर नहीं करते हंै तो उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे, वहीं बिना लाइसेंसधारियों के खिलाफ कानूनी होगी। २ प्रतिशत आढ़त के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसी के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटों से तोला जाएगा। मंडी में अगर व्यापारी संतरे की खरीद-फरोख्त के लिए आते हंै तो इसको भी शुरू किया जाएगा।
---कृषि उपज गौण मंडी चालू है, इसको लेकर जल्द ही व्यापारियों की बैठक कर मंडी में खरीद-फरोख्त शुरू की जाएगी।
फरेबीलाल मीणा
सचिव कृषि उपज गौण मंडी सुनेल


बाजार में बिक रही सोयाबीन, मंडी वीरान
--दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही
सारोलाकलां. कस्बे की गौणमंडी इन दिनों वीरान है, वहीं जिन्सों की खरीद-फरोख्त बाजार में हो रही है। मंडी में दस पंचायतों के 60 गांवों की जिंसें बिकने आती है। संवाददाता शनिवार दोपहर12 बजे गौण मंडी पहुंचा, तो सन्नाटा पसरा था। संविदाकर्मी व चौकीदार ठाले बैठे थे। यहां करीब एक दर्जन से अधिक व्यापारी खरीद-फरोख्त करते हैं। उपतहसील क्षेत्र में करीब 10 हजार हैक्टेयर रकबे में सोयाबीन फसल है। बाजार में सोयाबीन से लदी दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिकने आ रही है। मंडी प्रशासन के सक्रिय नहीं होने से राजस्व का नुकसान हो रहा है।
भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष बृजराज धाकड़ ने मंडी नीलामी शुरू कराने की मांग की। वहीं मंडी शासक व उपखंडी अधिकारी खानपुर भागीरथराम चौधरी का कहना है कि मंडी में नीलामी शुरू कराने की व्यवस्था कराएंगे। उधर मंडी सचिव फूलचंद मीणा का कहना है कि प्रभारी को मंडी शुरू कराने के लिए पाबंद करेंगे। बुधवार तक षुरू करा देंगें।
--आधे दिन में ही टोकन बंद
बाजार में उड़द बेचने पर मजबूर
उड़द की सरकारी खरीद के टोकन आधे दिन ही कट कर बंद होने से किसानों में रोष है। वहीं किसान जनमित्रों पर भटक रहे हैं। खरीद केन्द्र पर 5600 रुपए प्रति क्विंंटल है। बाजार में करीब 1500 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल भाव से उड़द बेचनी पड़ रही है। किसान गिरिराज मीणा का कहना है कि जनमित्रों पर टोकन नहीं कट रहे। ई-मित्र संचालक कौशल किशोर गौतम का कहना है कि आधे दिन साइट चल कर बंद हो गई। दिनभर में 4 टोकन कटे हैं वह भी अकलेरा, चौमहला के। खरीद केन्द्र खानपुर शुरू होने से पहले ही साइट पर खरीद पंजीयन क्षमता पूर्ण दर्शा दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.