दिलीप शर्मा/अजमेर।
विधानसभा चुनाव में अब कांग्रेस आलाकमान को अपनी गलतियों को नहीं दोहराने व चुनावी समर में आमकार्यकर्ता को भी सक्रियता से जोडऩे की फिक्र हुई है। यही वजह है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी स्वयं इसकी कमान संभाल रहे हैं।
प्रतिद्वंद्वी पार्टी को चित्त करने में कोई कोर कसर अब कांग्रेस नहीं छोडऩा चाहती। हाल ही में राहुल गांधी ने कांफ्रें सिंग के जरिए ब्लॉक अध्यक्षों से बात कर उनका मनोबल तो बढ़ाया ही वरन उनसे फीड बैक लिया। वहीं अगले चरण में वह प्रदेश के 39 जिला अध्यक्षों से संपर्क करना चाहते थे।
लेकिन तकनीकी कारणों से फोन लाइन नहीं जुड़ सकी। इसी कड़ी में एआईसीसी राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने कांग्रेस के जिला स्तरीय पदाधिकारियों व आम कार्यकर्ताओं से सीधी बात की। हालांकि कार्यकर्ताओं से पांडे का सीधा संपर्क नहीं हो सका । प्रदेश के किसी भी कार्यकर्ता से बात कर फीडबैक व उनकी समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की।
कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना मकसद
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस आलाकमान लोकसभा व राज्यों के विधानसभा चुनावों में निरंतर पिछडऩे के बाद पंजाब, कर्नाटक में कमबैक करने के बाद वह पारंपरिक राजस्थान सहित अन्य राज्यों पर भी पुन: सत्त्ता में काबिज होना चाहती है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस संगठन ने शीर्ष अधिकारियों को तो दायित्व सौंपे हैं लेकिन आम कार्यकर्ता में नई उर्जा व स्फूर्ति कैसे लाई जाए जिससे वह कार्यकर्ता पार्टी के लिए सक्रियता से काम शुरू कर दे।
रणनीतिकारों ने इसके लिए शीर्ष पर बैठे नेताओं को यह दायित्व सौंपे हैं जिसके तहत आम कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा करना है। पार्टी में कहीं न कहीं यह जरुर है कि आम व छोटे कार्यकर्ता को पार्टी में उतना महत्व नहीं मिलता प्रत्येक जगह चुनिंदा नेता व जनप्रतिनिधि ही नजर आते हैं। जिससे आम कार्यकर्ता खुद को अकेला से महसूस करता है। आगामी चुनाव में पार्टी इस दूरी को पाटने के लिए अब सीधे कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनके हाल जानेगी।
मतदाताओं से संपर्क की महत्वपूर्ण कड़ी कार्यकर्ता
रणनीतिकारों का यह मानना है कि शीर्ष नेताओं के संपर्क में आम मतदाता चाह कर भी नहीं आ पाता। एेसे में पार्टी की रीति-नीति व विरोधी पार्टियों की कमजोरियों की जानकारी मतदाता तक पहुंचाने की एक मात्र कड़ी कार्यकर्ता है। पार्टी अब कार्यकर्ताओं के महत्व को समझा है पार्टी आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर जीत का परचम फहराना चाहती है।





No comments:
Post a Comment