Breaking News
recent

पार्टियां बांटेगी जिम्मेदारियां...आचार संहिता के बाद बदली सूरत

मुकेश हिंगड़/उदयपुर. रविवार को भाजपा कार्यालय में रोज की तरह लोग आ रहे और जा रहे थे। इनमें कोई समस्या लेकर आया तो कोई विधायक से मिलने के लिए पहुंचा। दूसरी तरफ, शहर कांग्रेस कार्यालय पर भी कुछ कार्यकर्ता थे लेकिन ज्यादातर पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निवास पर थे।चुनाव आचार संहिता के बाद भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। चुनाव की तैयारी कर रहे पदाधिकारी पार्टी कार्यालय की बजाय अपने क्षेत्र में निकले हुए थे। भाजपा पटेल सर्कल कार्यालय में रविवार को लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, वहां वैसे बड़े नेता व पदाधिकारी नहीं थे। वहां कार्यालय मंत्री सुशील जैन और कुछ कार्यकर्ता थे। सभी अपने क्षेत्र में थे। शहर अध्यक्ष दिनेश भट्ट भी दिन भर सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहे, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा विधानसभा क्षेत्र में थे।

 

गिरिजा के घर बताई आचार संहिता के नियम

शहर कांग्रेस के पंचवटी कार्यालय से ज्यादा कार्यकर्ता तो गिरिजा व्यास के घर थे, जहां उन्होंने एवं शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने आचार संहिता की पालना को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। वहां यह चर्चा की गई अब जिम्मेदारियां बांटते हुए कमेटियों का गठन किया जाए।

कटारिया आज से लेंगे बैठकें

भाजपा ने चुनावी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है और सोमवार को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया सुबह 9.30 बजे भाजपा राणा प्रताप मंडल की बैठक पुरोहितों की मादड़ी खेड़ादेवी मंदिर में लेंगे। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, पार्षदगण, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, सभी मोर्चो के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री को आवश्यक रूप से बैठक में उपस्थित होना होगा।

 

कांग्रेस : मावली में बाहरी प्रत्याशी स्वीकार नहीं
गुड़ली. उदयसागर की पाल पर मावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। मावली के पूर्व विधायक पुष्करलाल डांगी ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। दूसरी ओर, कार्यकर्ताओं ने कहा कि मावली में बाहरी प्रत्याशी को किसी भी हालात में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेता सुरेश सुथार, नरेन्द्र चण्डालिया, इंटक नेता मांगीलाल अहीर, युवराजसिंह टांक, प्रकाश श्रीमाल, निरंजन चौधरी, महेश पालीवाल आदि ने संबोधित किया।

READ MORE : नवरात्रि पर टैटू करेगा डांडिया लुक को कम्प्लीट...खुद को स्टाइलिश बनाने में जुटे युवा

 

 

संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर 12 को आएंगे

भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर 12 अक्टूबर को उदयपुर आएंगे। चुनावी तैयारियों के तहत वे संगठन के साथ बैठेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.