जिले में अच्छे शैक्षणिक माहौल तैयार करने का किया प्रण
-शिक्षकों के अधिवेशन में हुआ ऊर्जा का संचार
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिल में विभिन्न शिक्षक संगठनों के देा दिवसीय अधिवेशन शनिवार को सम्पन्न हुए। इस दौरान शिक्षकों ने जिले में अच्छे शैक्षणिक वातावरण तैयार करने का प्रण किया व शिक्षा का स्तर गुणवत्ता पूर्वक सुधार कर शिक्षा जगत के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ उतरने का मानस बनाया। हालाकि इस दौरान अपने अधिकारों के प्रति भी सजगता का परिचय देते हुए रणनीति बनाई। शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए संगठन की ओर से हर सम्भव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
-राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद प्रधानाचार्य के सम्मेलन के समापन समारोह मुख्य अतिथि शिक्षाविद ओमप्रकाश राठौर रहे। इस अवसर पर डॉ.हेमन्त शर्मा, सुभाष सोनी, राजकुमार विक्रम, फर्निश विजय, राजेन्द्र जैन, सादिक खान, जगदीश मेहरा, नारायण मीणा व राजेन्द्र जैन ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राज्य स्तर पर पुरस्कृत प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी सेवानिवृत होने जा रहे संस्था प्रधानों को भी सम्मानित किया गया।
-राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक अधिवेशन के समापन के मुख्य अतिथि बद्री लाल सुमन रहे। विशिष्ट अतिथि मुख्य संरक्षक अजय जैन, राम अवतार, प्रतिमा गौतम, सीमा रहमान रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सुहास शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेंद्र भारती, आनंद सिंह पंवार, दिनेश श्रोत्रीय, राकेश अरोड़ा, राजेंद्र शाक्यवाल, नासिर बेग, प्रेमचंद तेनगौरी, बसंत कुमार वर्मा, संजय श्रृंगी, सुरेंद्र कुमार देवड़ा, मनोज वर्मा, सीमा राजावत, अनीता शर्मा, संध्या शाक्यवाल, उमा बरुआ, जितेंद्र शेखावत, लोकेश वर्मा व कमलेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।
-राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला के शेक्षिक अधिवेशन के समापन के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रवि वशिष्ठ रहे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राठोर ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल शर्मा, जिला महामंत्री रवींद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष संजीव आचार्य, रामेश्वर शर्मा, नरेश गौतम, राम निवास, बाबूलाल वर्मा ने विचार व्यक्त किए।
-राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ के अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विनय सिंघल, विशिष्ठ अतिथि उपप्रधान गोपाल लाल मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पन्नालाल वर्मा, श्यामलाल वर्मा, आरक्षण मंच जिलाध्यक्ष छीतरलाल बैरवा, अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष गोपाल लाल मेघवाल, मेघसेना अध्यक्ष लालचंद वर्मा व राजकुमार रहे। अध्यक्षता अनुसूचित जाति परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुलाल ऐरवाल ने की। संचालन भागीरथ वर्मा ने व आभार जिलाध्यक्ष कल्याणमल मेघवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षकों, नवनियुक्त शिक्षकों व प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।





No comments:
Post a Comment