Breaking News
recent

कांस्टेबल की बहादुरी से बचे डेढ़ लाख रुपए, लूट कर भाग रहे तीन युवकों को दबोचा

झुंझुनूं।

शहर के बस स्टैण्ड पर मंगलवार को चार लोगों ने एक यात्री को घेरकर जेब से करीब डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। पीडि़त के शोर मचाने पर पुलिस ने लोगों के सहयोग से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान एक साथी भाग छूटा।आरोपितों को पकडऩे में कोतवाली थाने के कांस्टेबल सुनील ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोतवाली थाने के एसआई रामपाल मीणा ने बताया कि दादाबाड़ी झुंझुनूं निवासी संदीप (24) की सर्राफा की दुकान है। दुकान के लिए सामान लेने रोडवेज बस में सवार होकर चूरू जा रहा था। बस में बैठते वक्त चार युवकों ने उसे घेर लिया।बाद में डरा-धमकाकर उसकी जेब से करीब डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए।

पीडि़त के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपितों ने भागने की कोशिश की।लेकिन पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी बोरावडा, मकराना निवासी रामोवतार, रिया बड़ी निवासी सावरा व रिया बड़ी निवासी भोमाराम को गिरफ्तार कर लिया गया।

कांस्टेबल सुनील ने दो को दबोचा लूट के दो आरोपितों को अकेले पकडऩे वाले कोतवाली थाने के सुनील ने बताया कि डिपो पर रोज की तरफ ड्यूटी पर था। इतने देर में लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। तभी एक युवक तेजी से मेरे पास से दौड़ कर निकला।गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए युवक के पीछे दौड़कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर लूट की बात कही, दूसरे साथियों के पूछने पर डिपो पर घूमने की बात बताई। ऐसे में आरोपित को साथ लेकर डिपो घूमता रहा। इस दौरान पहले ने दूसरे साथी की तरफ इशारा करने पर दूसरे को भी पकड़कर चौकी पर लेकर पहुंचा। इस दौरान कोतवाली का जाप्ता भी पहुंच गया।दोनों साथियों को लेकर तीसरे की तलाश में निकले तो तीसरे को भी पकड़ लिया।

सीकर में डेरा आरोपितों ने प्रारम्भिक पूछताछ में बताया कि उनके और साथियों ने सीकर में डेरा डाल रखा है। एक जगह पर वारदात करने के बाद पकड़े जाने के डर से रोज जगह बदल-बदलकर वारदात को अंजाम देते हैं।पकड़े गए आरोपितों में दो के खिलाफ थानों में लूट के मामले दर्ज हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.