श्रीगंगानगर/ अनूपगढ़। विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान करने के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत अनेक कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। शहर के राजकीय महाविद्यालय में व्याख्याता निधि खत्री के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया। इसके अलावा हस्ताक्षर अभियान चलाकर विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार शहर के गीता चौक पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के बेहतरीन आयोजन से मतदाताओं निर्भीक होकर वोट डालने के लिए जागरुक करते हुए वोट नहीं डालने के दुष्प्रभावों को बताया। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी साजिया तब्बसूम ने बताया कि सबसे पहले बिहार में विधानसभा चुनावों के दौरान स्वीप कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। स्वीप कार्यकम करवाने के बाद मतदान में बढ़ोतरी हुई थी।जिसके बाद इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया।स्वीप प्रभारी तब्बसूम ने मौके पर मौजूद सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर बिना लालच के तथा अवश्य मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी मनमोहन मीणा, नगरपालिका से संदीप बश्नोई राजेश गोठवाल तथा तहसीलदार दाना राम लूणा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









No comments:
Post a Comment