Breaking News
recent

ब्रेन टयूमर से पीड़ित हैं देश का दिग्गज क्रिकेटर, परिवार वाले इलाज के लिए मांग रहे चंदा

नई दिल्ली। बीमारी किसी को नहीं छोड़ता... क्या गरीब क्या अमीर... जब भी कोई शख्स बीमारी के चपेट में आता है तो उसके साथ-साथ पूरे परिवार की हालत खराब हो जाती है। पीड़ित इंसान तो अपनी बीमारी का दर्द सह रहा ही होता है लेकिन पूरा परिवार आर्थिक समेत कई अन्य समस्याओं का दंश झेल रही होती है। आपने अपने आस-पास में भी देखा होगा कि गंभीर बीमारियों के चपेट में फंसे लोगों की हालत कितनी खराब हो जाती है। ऐसे मौकों पर निकट संबंधी भी अपना मुंह मोड़ लेते है।

क्रिकेटर को ब्रेन टयूमर-

कुछ ऐसी ही हालत से एक दिग्गज क्रिकेटर का परिवार गुजर रहा है। इस क्रिकेटर को ब्रेन टयूमर है। जिसके इलाज के लिए कुछ काफी पैसों की आवश्यकता है। इस खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान जितना पैसा कमाया था, वो तो पहले ही अपने इलाज पर खर्च कर चुका है। अब स्थिति ऐसी है कि आगे के इलाज के लिए उसके परिजन चंदा मांग रहे हैं।

कोन दे लांज की हालत नाजूक-
ये कहानी है स्कॉटलैंड के स्टार स्पिनर कोन दे लांज की। 37 वर्षीय ब्रेन टयूमर पीड़ित कोन दे लांज के इलाज के लिए फंड एकत्रित करने के लिए अपील जारी की है। उनके परिजनों ने इस सप्ताह के अंत में बताया कि लांज को ब्रेन टयूमर है। लांज 2017 से ही स्कॉटलैंड की टीम से बाहर चल रहे थे। तब टीम के अधिकारियों ने उनके टीम में शामिल न होने पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था।

कई सर्जरी से गुजर चुके हैं कोन-

2019 विश्व कप क्वालीफायर से पहले टीम की घोषणा के वक्त यह जरूर बताया गया था कि लांज बीमारी से जूझ रहे हैं। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने सोमवार को एक बयान में कहा है कि लांज को तकरीबन 10 महीने पहले से ब्रेन टयूमर है। इस दौरान वह कई सर्जरी से गुजरे हैं। उन्होंने ऑपरेशन, रेडिएशन और कीमोथैरेपी भी कराई है।

बोर्ड ने साथ देने की बात कही-

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी मैल्कम केनन ने बयान में कहा, "क्रिकेट स्कॉटलैंड लांज और उनके परिवार का समर्थन करना जारी रखेगा। हमने उनकी इच्छाओं को इस मुश्किल समय के दौरान गोपनीय रखा है।" उन्होंने कहा, "लांज ने स्कॉटलैंड में खेल के लिए काफी कुछ किया है और वह टीम की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। हम उनके मदद अभियान को घर और विदेशों में क्रिकेट परिवार के ले जाकर खुश हैं। हम जानते हैं कि इस काम में हमें काफी समर्थन मिलेगा।" लांज ने अपना आखिरी वनडे 25 नवंबर को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेला था जिसमें वह टीम के उप-कप्तान थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.