Breaking News
recent

किसान हुंकार रैली की तैयारियों पर चर्चा,पीले चावल बांट किया आमंत्रित

पोकरण. किसान नेता व विधायक हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में आगामी 29 अक्टूबर को आयोजित होने वाली किसान हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अधिकाधिक संख्या में लोगों को जयपुर पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया तथा पीले चावल बांटे गए। स्थानीय नेहरु बालोद्यान के पास स्थित मैदान में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आरके मेहर, हयातखां, अमरसिंह गोदारा, कैलाश मेघवाल, शकूरखां, अब्दुल कदीर ने संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 29 अक्टूबर को जयपुर में विधायक बेनीवाल के नेतृत्व में किसान हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्थान में तीसरा मोर्चा गठन करने व सभी विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार को खड़ा करने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में मेहर ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारियां सुपुर्द की।

वोट देकर बनाए लोकतंत्र को मजबूत
पोकरण. क्षेत्र के लवां गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या ममता चौधरी ने बताया कि व्याख्याता उदाराम पालीवाल, सोहनसिंह ने लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की भूमिका विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन के बारे में भी जानकारी दी।
रामदेवरा. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य उगमसिंह तंवर ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी मतदाता जागरुकता से संबंधित नारे लगाते हुए गांव के मुख्य मार्गों से निकले और पुन: विद्यालय पहुंचे। इस मौके पर व्याख्याता मेघश्याम, भल्लाराम, राजेशकुमार जांगिड़, किशनसिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ अध्यापक भवानीसिंह, असलम मोहम्मद, गणेशीलाल व्यास सहित शिक्षक उपस्थित थे।

मकान के टूटे ताले, टीवी व मोटर चुरा ले गए चोर
पोकरण. कस्बे के संत लिखमीदास कॉलोनी के पीछे एक बंद मकान को सोमवार रात्रि में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए ताले तोड़ दिए और कमरे में लगी एक टीवी व घर के बाहर लगी पानी की मोटर चुरा ले गए। गौरतलब है कि लाठी के लोहटा निवासी रूपसिंह का परिवार गत कुछ वर्षों से पोकरण में संत लिखमीदास कॉलोनी के पीछे निवास करता है। गत कुछ दिनों पूर्व उनके पुत्र की सडक़ दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिवार के सदस्य गांव गए हुए थे। सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और एक कमरे में लगी टीवी व बाहर लगी पानी की मोटर चुरा ली। मंगलवार को सुबह सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षक सुरेश विश्रोई मय जाब्ता यहां पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस सरगर्मी से चोरों की तलाश कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.