चित्तौडग़ढ़. राज्य में चुनावी बिगुल बजने के बाद राजनीतिक दल प्र्रत्याशी चयन की जद्दोजहद में लगे हुए है। वर्तमान में सत्ताधारी भाजपा अपनी उपलब्धियां गिना फिर मतदाताओं का विश्वास पाने का सपना पाल रही है। जिले में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक होने से यहां पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस सफलता को कायम रखना है। पार्टी नेताओं में बढ़ती गुटबाजी भी जगजाहिर है। इसकी झलक मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के दौरान भी दिख चुकी है। इस हालात में भाजपा की क्या चुनाव तैयारी है और वे किस आधर पर फिर जीतने का ख्वाब पाले हुए है इस बारे में भाजपा के चित्तौडग़ढ़ जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडऱी से पत्रिका ने विस्तृत बातचीत की। यहां प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश।
सवाल- पांच वर्ष में ऐसा क्या किया कि मतदाता फिर से आपके दल का चुनाव करें।
जवाब-हमने पांच वर्ष में जो काम जिला एवं प्रदेश में किए वैसे आज तक कोर्ई नहीं कर पाया। विकास का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं बचा जहां हमारी सरकार ने काम नहीं किया। शिक्षा,चिकित्सा, स्वच्छता, नगरीय और ग्रामीण विकास हर क्षेत्र में हमने जो काम करके दिखाया वे हमे फिर से जनता के बीच जाने का हक देते है।
सवाल- चित्तौडग़ढ़ जिले के लिए भाजपा शासन की सबसे बड़ी क्या उपलब्धि मानते है।
जवाब-गांवों में सड़कों का जाल बिछा दिया गया। किसानों के पचास हजार रुपए तक के ऋण माफ कर देना सबसे बड़ी उपलब्धि है। पहली बार कोई ऐसा कर पाया।
सवाल- जिले के लिए क्या कोई ऐसा काम है जो नहीं कर पाने की कसक मन में हो।
जवाब- हां एक काम है जिसे नहीं करा पाने की कसक मन में रहेगी वो काम यहां मेडिकल कॉलेज नहीं खुल पाना। हॉलाकि इसके लिए प्रयासों में कोई कमी नहीं रही। अभी प्रयास कर रहे है।
सवाल- विधानसभा चुनाव के लिए इस बार किन मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएंगे।
जवाब- हमने पांच वर्र्ष के शासन में जिले एवं प्रदेश में जो विकास कराए वे ही हमारे सबसे बड़े मुद्दें होंगे और हम उन्हें लेकर ही जनता के बीच जाएंगे।
सवाल- रणकपुर में रायशुमारी हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में प्रत्याशियों का चयन कब तक हो सकता है।
जवाब-रायशुमारी में सबको अपनी बात रखने का अवसर मिला। प्रत्याशी चयन का कार्य जिला स्तर पर नहीं होता ये तो प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।
सवाल- प्रत्याशी चयन के लिए आपने क्या पैमाने तय किए है।
जवाब-योग्य, ईमानदार होने के साथ जीतने की की क्षमता रखता हो। प्रत्याशी वो ही बनेगा जो पार्टी ने मानक बनाए उस पर खरा उतरेगा।
सवाल- बदलाव की बात तो बहुत होती है लेकिन जिले में सभी पांचों सीटों पर आपके विधायक है ऐसे में कहां बदलाव करने वाले है।
जवाब-बदलाव की बात केवल चित्तौडग़ढ़ जिले तक सीमित नहीं रखे। राज्य में भाजपा के १६० विधायक है। मैं यह नहीं कहता कि सभी वापस टिकट ले आएंगे। जिले में किस सीट पर प्रत्याशी बदलेगा या पुराना चेहरा ही बना रहेगा ये पार्र्टी नेतृत्व को तय करना इसमें हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।
सवाल- प्रत्याशी चयन में युवाओं एवं महिलाओं को कितना अवसर मिलेगा।
जवाब-युवाओं और महिलाओं को पार्टी पूरा महत्व दे रही है। रावतभाटा नगरपालिका में तो हमने पचास प्रतिशत से अधिक महिलाओं को टिकट दिए। जहां भी अवसर मिलेगा इन वर्गों को मौका दिया जाएगा। युवाओं को अवसर देने की बात है तो अभी भी हमारे पांच में से तीन विधायक ४० वर्ष से कम उम्र के है।
सवाल- राजनीति में अपराधीकरण एवं दागी प्रत्याशी बढऩे के लिए कौन जिम्मेदार है।
जवाब-हमने कभी राजनीति में अपराधीकरण का समर्थन नहीं किया एवं दागी प्रत्याशी भी अन्य दलों की तुलना में हमाारे यहां बहुत कम है। हमारा प्रयास हमेशा स्वच्छ राजनीति के साथ जनसेवा में विश्वास रखने वालों को आगे बढ़ाने पर है।
सवाल- चुनाव में आप मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में से किसके नाम पर वोट मांगेंगे।
जवाब-राजे और मोदी दोनों हमारे नेता है। राजस्थान में वसुंधरा राजे को फिर सीएम बनाने के नाम पर और देश में मोदी को फिर पीएम बनाने के नाम पर मतदाताओ से वोट मांगेंगे। चुनाव में दोनों ही हमारे चेहरे होंगे।
सवाल- भाजपा की गुटबाजी से चुनाव में पार्टी को कितना नुकसान पहुंचने वाला है।
जवाब-भाजपा एक बहुत बड़ा संगठन है जिसमें सभी सदस्यों के विचार एक समान हो ये जरूरी नहीं है, किसी मुद्दें पर कुछ मतभेद हो सकते है। हमारे यहां मनभेद किसी स्तर पर नहीं है। सभी एक साथ कार्यक्रमों में आने से लेकर पार्टी के लिए काम करते है। चुनाव में गुटबाजी से कोई नुकसान नहीं होगा। जिसको टिकट मिलेगा उसके लिए पार्टी एकजुट रहेगी।
सवाल-चित्तौड़ के साथ राज्य में भी हर पांच वर्र्ष में बदलाव की जो परम्परा चली आ रही उससे कैसे बचेंगे।
जवाब-इस परम्परा को हम बदल देेंगे। चित्तौैडग़ढ़ जिला हो या राजस्थान हर जगह हम पुरानी मान्यताओं को बदल कर रख देंगे और दिखा देंगे कि अच्छा काम करने पर जनता परम्परा तौड़ फिर मौका देती है।
सवाल- विधानसभा चुनाव में सफलता पाने का आपको कितना विश्वास है।
जवाब-मुझे पूरा विश्वास है कि हम जिले की सभी पांचों सीटों पर फिर से चुनाव में जीत हासिल करेंगे। इस विश्वास का आधार हमारी सरकार ने जनता के लिए जो काम कराए वो है। ऐसे काम अब तक कोई नहीं करा पाया।
सवाल- राजनीति में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे पत्रिका के चेंजमेकर अभियान का असर आप किस रूप में देखते है।
जवाब- निश्चित ही ऐसे अभियान से राजनीति में स्वच्छता को बढ़ावा देने का कार्य होगा। लोग इससे जुड़े और चेंजमेकर बने है। जो चेंजमेकर बन रहे है वे राजनीतिक स्वच्छता के लिए कार्य करेंगे।
................
निलेश कांठेड़
जिला सम्पादकीय प्रभारी
चित्तौडग़ढ़
.......................
साक्षात्कार के लिए सवाल: चित्तौडग़ढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष-मांगीलाल धाकड़
साक्षात्कार प्रस्तावित- १८ अक्टूबर
सवाल- पांच वर्ष में आखिर आपने ऐसा क्या किया कि मतदाता भाजपा को छोड़ आपको राज में आने का अवसर दे।
सवाल- चित्तौडग़ढ़ जिले के लिए पांच वर्ष में भाजपा शासन की सबसे बड़ी विफलता क्या मानते है।
सवाल- पिछले पांच वर्ष में राज्य सरकार के शासन को आप किस रूप में देखते है एवं जिले में रिकॉर्ड विकास के दावों पर क्या कहेेंगे।
सवाल- विधानसभा चुनाव के लिए इस बार किन मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएंगे।
सवाल- विधानसभा चुनाव के लिए जिले में प्रत्याशियों का चयन कब तक हो सकता है।
सवाल- प्रत्याशी चयन के लिए आपने क्या पैमाने तय किए है।
सवाल- बदलाव की बात तो बहुत होती है लेकिन उस पर अमल नहीं होता। पिछले चुनाव में आप सभी पांच सीटो पर हारे थे तो क्या इस बार प्रत्याशी बदले जाएंगे।
सवाल- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कह रहे है कि प्रत्याशी चयन में युवाओं एवं महिलाओं को अधिक मौका मिलेगा। क्या चित्तौड़ जिले में भी ऐसा होगा।
सवाल- राजनीति में अपराधीकरण एवं दागी प्रत्याशी बढऩे के लिए कौन जिम्मेदार है।
सवाल- चुनाव में आप प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में से किसके नाम पर वोट मांगेंगे।
सवाल- कांग्रेस में पायलट, जोशी व गहलोत गुट के नाम पर जिस तरह खुले आम गुटबाजी हो रही उससे कितना नुकसान पहुंचेगा।
सवाल- कांग्रेस के कुछ नेता खुलेआम जिले में पिछली बार जिनको प्रत्याशी बनाया था उनकी खिलाफत कर रहे है और बदलाव की मांग कर रहे है। ऐसा नहीं होने पर नुकसान की बात कहने वाले भी कम नहीं है।
सवाल- स्थानीयवाद भी बड़ा मुद्दा बन रहा है। बेंगू में पिछले प्रत्याशी को बाहरी बता अन्य दावेदार एकजुट हो रहे है। ऐसे में एकता कैसे रहेगी।
सवाल-भाजपा का दावा है कि वे इस बार चित्तौड़ और राजस्थान में हर पांच वर्ष में राज बदलने की परम्परा को तोड़ देंगी। आप क्या कहेंगे।
सवाल- विधानसभा चुनाव में सफलता पाने का आपको कितना विश्वास है।
सवाल- राजनीति में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे पत्रिका के चेंजमेकर अभियान का असर आप किस रूप में देखते है।





No comments:
Post a Comment