Breaking News
recent

नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप : दिल्ली का चैम्पियनशिप पर कब्जा

उदयपुर. लेकसिटी उदयपुर में मदन लीला सेवा सस्थान परिवार और राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में चार दिवसीय योनेक्स सनराइज नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में दिल्ली ने हरियाणा को हराकर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के रेफ री सूर्यवीर शर्मा ने बताया कि टीम चैम्पियनशिप के बाद एकल, युगल व मिश्रित युगल के खिताबों के लिए मैच गुरुवार से शुरू होंगे। इन मुकाबलों के विजेताओ व उपविजेताओं को राष्टीय सीनियर चैम्पियनशिप के मुख्य दौर में सीधा प्रवेश मिलेगा। जूनियर टीम में राजस्थान और पंजाब एवं सीनियर टीम में राजस्थान और चंडीगढ़ टीम को मिक्स विजेता चैम्पियनशिप टीम को अतिथियों की ओर से कांस्य पदक और ट्राफी दी गई। इस दौरान रघुवीर यादव, जयेश शर्मा, विनय मेहता, आशीष माहेश्वरी, ललित मेहता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के भारतीय बैडमिंटन संघ की और से नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेंद्र महाजन का भी स्वागत-सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि मधुराज्य बरूआ पूर्व अतंरराष्टीय बैडमिंटन खिलाड़ी और चेयरमैन, राजस्थान प्रीमियर बैडमिंटन लीग सत्येंद्र पाल सिंह छाबड़ा मौजूद थे।

 

READ MORE : शक्ति, सद्बुद्धि और परस्पर समन्वय के प्रयोजन से महिला बंदियों ने शुरू किए गरबे

 

दो दिवसीय प्रशिक्षण
गुड़ली. महिला एवं बाल विकस विभाग, हिन्दुस्तान जिंक व सेवा मन्दिर के संयुक्त तत्वाधान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का त्रैमासिक दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को कानपुर गांव में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को केन्द्र की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के बारे मे सिखाया। इसमें खेल-खेल में शाला पूर्व शिक्षा, बौद्धिक एवं मानसिक विकास सहित अन्य सभी गतिविधियोंं के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक से मोतीलाल शर्मा, पन्नालाल मेघवाल, राकेश रजक एवं सेवा मन्दिर से ज्योत्सना शर्मा, जवानसिंह सहित आसपास के गांवों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.