Breaking News
recent

भजन कीर्तन कर किया आंदोलन समाप्त

भजन कीर्तन कर किया आंदोलन समाप्त
-मायूस हुए कर्मचारी आचार संहिता से
-रोडवेज में हुआ विरोध प्रदर्शन
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड. शनिवार शाम आचार संहिता लागू होने के बाद कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर धरना व आंदोलन भी समाप्त हो गया। वहीं रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान राज्य एलएचवी/ एएनएम एसोसिएशन जिला शाखा की ओर से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन शनिवार को दसवें दिन धरना स्थल पर भजन कीर्तन के साथ समाप्त हो गया।
एलएचवी/ एएनएम एसोसिएशन की प्रवक्ता गिरिराज वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष खुर्शीद बानों की अगुवाई में सरकार की शांति के लिए भजन कीर्तन किए।
राजस्थान रोड़वेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे की ओर से 27 जुलाई को सरकार के यातायात मंत्री, रोड़वेज प्रशासन एवं यूनियन के प्रतिनिधियों के मध्य हुए लिखित समझोते को लागू करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन शनिवार को बीसवें रोडवेजकर्मियों का आंदोलन जारी रहा। संगठन के सचिव महमूद अली ने बताया कि हमारी मांगो पर कोई समझौता नहीं किया और नेताओं को अजमेर पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरोध में आज कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर रोड़वेज कार्यकारी अध्यक्ष अय्यूब खां, मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष शफीक खान, मुरारी सिंह, सिद्दीक खां, फय्याज अली, नेमीचन्द पहलवान, इस्हाक खां, रूपचन्द चौरसिया, गोपाल सिंह, अब्दुल गफ्फार, अनवर कुरैशी, रामगोपाल, बालचन्द, सुरेन्द्र सिंह, नाजिर खां, जुल्फकार खां, अब्दुल रहीम, बालचन्द, रामावतार नागर, अब्दुल सलाम, इनामउल्ला, निसार अहमद सहित अनेक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी, अधिनस्थ कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह मीणा की अगुवाई में कर्मचारियों ने सरकार के काम नहीं तो वेतन नहीं के आदेश की होली जलाकर विरोध किया। कर्मचारियों ने मांग की इस आदेश को सरकार वापस लें और समान काम का समान वेतन का आदेश जारी करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.