Breaking News
recent

कब शुरू होगा कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी करने का सिलसिला

जयपुर। चुनावी रंगत में डूबते जा रहे राजस्थान के कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर प्रदेश के नेताओं के बीच जारी रस्साकशी समाप्त होने के साथ ही संभावना व्यक्त की जा रही है कि मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद राजस्थान में भी प्रत्याशियों की सूची जारी करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

 

भारत वाहिनी-माकपा का गठबंधन तय, हनुमान बेनीवाल को भी साथ लेने का प्रयास

 

दूसरी ओर स्क्रीनिंग समिति से जुड़े सूत्रों का कहना है कि समिति अभी तक प्रत्याशियों के नामों की स्क्रीनिंग नहीं कर पाई है क्योंकि प्रभारी महासचिव ने समिति को प्रत्याशियों के पैनल ही नहीं भेजे हैं और उन्हें एक से अधिक बार पैनल भेजने को कहा जा चुका है।

 

कांग्रेस में जयपुर की 8 विधानसभा सीटों पर इतने दावेदार कि चयन बना चुनौती

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार राजस्थान में 50 सीटों पर नीतिगत निर्णय के तहत तय हो चुका है कि 26 विधायकों सहित वरिष्ठ नेताओं की दावेदारी वाली सीटों का पैनल एकल होगा और उन पर केन्द्रीय चुनाव समिति आसानी से मुहर लगा देगी।

 

चेले रहे, अब गुरुजी को दे रहे टक्कर, पांच विधानसभा क्षेत्रों में रोचक स्थिति

 

राजस्थान में कांग्रेस को जीत की पूरी उम्मीद है और वह पूरे जोर—शोर के साथ चुनावी तैयारी में लगी हुई है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.