Breaking News
recent

बिहार: सर्वे के आधार पर राजद के सामने लोकसभा सीटों का दावा पेश करेगी कांग्रेस

नई दिल्‍ली। बिहार प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए राजद के सामने सीटों का दावा करने से पहले सर्वे कराएगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पार्टी यह तय करेगी कि उसे 40 में से कितने सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। सर्वेक्षण का मकसद बिहार में पार्टी की जमीनी स्थिति का आकलन करना है। इस बात की पुष्टि पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने की है।

भीमा कोरेगांव हिंसा: फडणवीस सरकार संभाजी भिडे पर मेहरबान, हटेगा दंगे का केस

जमीनी हकीकत का पता लगाना मकसद
उन्‍होंने कहा कि सर्वेक्षण का मुख्‍य मकसद इस बात का पता लगाना है कि विभिन्न सीटों पर कांग्रेस की मौजूदा स्थिति क्या है। बिहार में पार्टी की गतिविधि को देख रहे कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि हम कितनी सीटों पर लड़ेंगे, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह तय करना है कि हम कितनी सीटें जीत सकते हैं। इसलिए सर्वेक्षण में हम उन सीटों को चिन्हित कर लेना चाहते हैं जहां हम जीतने की स्थिति में हैं।

प्रधान न्‍यायाधीश दीपक मिश्रा कल हो जाएंगे सेवानिवृत्त, ऐतिहासिक फैसलों के लिए किए जाएंगे याद

सीमांचल पर जोर
बिहार प्रभारी गोहिल का कहना है कि हमारा सर्वेक्षण दो स्तरों पर हो रहा है। पहला सर्वेक्षण पार्टी की तरफ से कराया जा रहा है। दूसरा स्वतंत्र सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसका मकसद यह पता करना है कि विभिन्न सीटों पर हमारी क्या स्थिति है और हमें क्या करना होगा। स्वतंत्र सर्वेक्षण के लिए उसने एक सर्वेक्षण एजेंसी की भी सेवा ली है। पार्टी के नेताओं ने बताया है कि दोनों सर्वेक्षण मुख्य रूप से सीमांचल और उन क्षेत्रों पर ज्यादा केंद्रित हैं, जहां हालिया लोकसभा चुनावों में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

सहमति से तय होगा सीटों का आवंटन
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी से जब मीडिया की ओर से यह पूछा गया कि कांग्रेस 40 लोकसभा सीटों में से कितनी सीटों पर दावेदारी पेश करेगी, इस पर शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भी इस बारे में बात नहीं हुई है। राजद हमारा बहुत पुराना और मजबूत वैचारिक सहयोगी है। सीटों के बारे हम सभी सहयोगी दल मिलकर निर्णय कर लेंगे।

2014 में मिलीं थी दो सीटों पर जीत
आपको बता दें कि कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनाव में राजद के साथ गठबंधन में बिहार की 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी को 8.40 फीसदी वोट और दो सीटें मिलीं थीं। 2019 में कांग्रेस खुद को 2014 के मुकाबले ज्यादा मजबूत स्थिति में मानती है और इस बार उन सीटों को पहले से चिन्हित कर लेना चाहती है जहां उसकी जीत की अधिक संभावना रहेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.