Breaking News
recent

राजपूत समाज का स्नेह मिलन समारोह: राजनीति में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान

सिरोही. महाराव सुरताण शिक्षण संस्थान के सामने स्थित भूखण्ड पर राजपूत स्नेह मिलन समारोह रविवार को हुआ। समारोह में निर्माणाधीन छात्रावास पर चर्चा व भामाशाहों का सम्मान किया गया।
समारोह के संयोजक दिलीपसिंह ने बताया कि 36 कौम के प्रेरणा पुरुष महाराव सुरताण की प्रतिमा नहीं लगना जनप्रतिनिधियों की अरुचि दर्शाता है। पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह देवड़ा ने समाज को राजनीति के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। वीरेंद्र सिंह चौहान ने समाज के विकास में युवाओं को आगे आने, जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। करणी सेना के जिलाध्यक्ष नारायणसिंह देवड़ा ने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
राजेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षित नेतृत्व का अनुसरण करना चाहिए। साथ ही, आपराधिक प्रवृत्ति एवं समाज के नाम पर खुद का विकास करने वालों से सावधान रहने की बात कही। समारोह में पूर्व उपप्रधान मोती सिंह देवड़ा, ओमकार सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महावीर सिंह, मांगूसिंह, अर्जुन सिंह, भगवंत सिंह, बहादुर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
महाराव सुरताण शिक्षण संस्थान में दान करने वाले भामाशाहों का साफ पहना कर सम्मान किया गया। सिरोही विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी पेश करने वाले राजपूत नेताओं को समर्थन का संकल्प लिया। संचालन भेरूपाल सिंह बालावत ने किया। इस दौरान प्रियव्रत सिंह, विशन सिंह, हरिसिंह, प्रताप सिंह, मालम सिंह, नरपतसिंह, भगवत सिंह, गजेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, विक्रमसिंह, महिपाल सिंह, गणपत सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवी सिंह राणावत, मूलसिंह, जितेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, गंगा सिंह आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.