लोसल. कस्बे के बस स्टैंड स्थित कारीगरान स्टेडियम में स्व. नरेन्द्र उर्फ नरसी की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। आयोजक सुरेश नेता ने बताया कि उनके बड़े भाई की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ नरसी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पीसीसी सचिव राकेश मोरदिया, पालिकाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, निजी शिक्षण संस्थान संघ के जिलाध्यक्ष बीएल रणवां, सत्यनाराण कालिका, मांगीलाल बराला, इस्माइल नागौरी, डॉ. जेपी भींचर, सेवानिवृत एसडीएम दिनदयाल बाकोलिया, प्रभूराम रैगर,सरवडी़ सरपंच रामस्वरूप भाकर आदि ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उप विजेता टीम को 11 हजार के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। इस दौरान भागचन्द पेंटर, गौरीशंकर शर्मा, नरेश शर्मा, महेश शर्मा,भरत शर्मा, असलम कारीगर, समाजसेवी नेमीचन्द सैनी,सुरजमल जाटोलिया, किस्तुरमल रोलन, शिवभगवान पूर्व संरपच छोटी लोसल, मनोज सैनी, मानाराम भामू, जमील बेहलीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक सत्यनारायण रोलन ने किया।
15 स्वर्र्ण पदक
खंडेला. हरसावा बड़ा की राआउमावि में शनिवार को सम्पन्न हुई 63 वीं जिलास्तरीय 17 व 19 आयु वर्ग छात्र एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में राउमावि बामनवास के छात्रों ने 15 स्वर्ण व 3 रजत पदक प्राप्त हासिल किए।
देव डिफेन्स अकेडमी विजेता और सेवद बड़ी रहा उपविजेता
पाटोदा. धोद उपखण्ड के ग्राम मोल्यासी में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का सम्मापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में सम्मापन कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत दुगोली के सरपंच जगदीश प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी महेश नेहरा ने भूमिका निभाई। और विशिष्ट अतिथि सेवद बड़ी सरपंच रामवतार सैनी, सरपंच जगदीश, सावरमल नेहरा, रामसरूप सेवा, मनोहरलाल, राजेन्द्र सामोता आदि थे।
आयोजनकर्ता मुकेश महला ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रही देव डिफेन्स अकेडमी सीकर की टीम को 11 हजार रुपए व ट्रॉफी और उपविजेता टीम सेवद बड़ी को 71 सौ रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। तीसरे नंबर पर रही दोस्ताना टीम को 21 सौ रुपए और ट्रॉफी दी गई।
अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी महेश नेहरा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना ही खिलाड़ी की प्रमुख पहचान होती है। अंत में बेस्ट रेडर, वेस्ट डिफेंडर, बेस्ट अंपायर, बेस्ट लाइनमैन, बेस्ट कोमेन्टर को भी समानित किया गया। इस दौरान विकास बिजारणिया, मनोज खीचड़, धमेंद्र बिजारणिया, मूलचन्द भीचर, संतोष महला, वी पी सिंह, सुभाष महला सहित हजारो की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment