Breaking News
recent

प्रकोष्ठ की गतिविधियों को तत्परता से पूरा करें

सवाईमाधोपुर. विधानसभा चुनाव के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी पवन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रकोष्ठ प्रभारियों से अब तक किए गए कार्यों की प्रगति समीक्षा करते हुए दी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारियों को मतदाता फोटो पहचान-पत्र, निर्वाचन व्यय अनवीक्षण टीमों के कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए समीक्षा करने के निर्देश दिए।
कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदान दलों के गठन प्रशिक्षण, मतदान दलों के गठन के साथ डाक मतपत्र के आवेदन आदि से संबंधित त्वरित कार्य करने को कहा। संपत्ति विरूपण एक्ट के तहत पोस्टर, बैनर्स, होर्डिंग्स के लिए स्थान तय करने एवं इसकी अनुमति के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में स्टोर प्रभारी, डाक मतपत्र प्रभारी, पहचान-पत्र प्रभारी को पूरी तैयारियों के साथ कार्य करने को कहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता पालना प्रकोष्ठ के गंगापुर प्रभारी एडीएम राजनारायण शर्मा को सर्विलांस टीमों एवं फ्लाइंग स्क्वायड टीमों के साथ नियमित सम्पर्क एवं मॉनिटरिंग रखते हुए आचार संहिता की पालना के संबंध में निगरानी रखने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में रसद अधिकारी को राशन सामग्री, अल्पाहार, प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, पेट्रोल पंप, बैरल पोइंट की सूची तैयार रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लेखा प्रकोष्ठ, शिकायत एवं कंट्रोल रूम प्रकोष्ठ के प्रभारी से अपने प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसी प्रकार वाहन व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी को वाहनों की आवश्यकता, उपलब्धता एवं अन्य स्थिति की पहचान सुनिश्चित करते हुए सुविधा सॉफ्टवेयर से वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ पीयूष सामरिया, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र लोढ़ा, प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सहायक प्रभारी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.