Breaking News
recent

ढाढ़ण में भामाशाहों ने रखी विकास कार्यों की नींव


रामगढ़ शेखावाटी. इलाके के ढाढण गांव में भामाशाह सजन बजाज मुंबई व महेश भरतीया ने विभिन्न विकास कार्यों की नींव रखी। ठेकेदार राकेश भामू ने बताया कि ढाँढण इलाके के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न विकास कार्यों के लिए आज भूमि पूजन किया गया। भामाशाह महेश भरतीया ने कहा कि इस क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए यहां आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित उच्च स्तरीय नैचुरल थैरेपी अस्पताल, वृद्धा आश्रम, रिसोर्ट, पुलिस चौकी, पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, गौशाला आदि का निर्माण ढाढ़ण से रोलसाहबसर जाने वाले मार्ग पर तीन एकड़ भूमि में किया जाएगा। गौरतलब है कि भामाशाह सजन बजाज मुंबई व महेश भारतीय द्वारा इलाके में पहले भी ढाँढण गांव में स्कूल भवन, रामसीसर में औषधालय, रोलसाबसर में बस स्टैंड तथा स्कूल में कमरे व प्रार्थना कक्ष आदि का निर्माण करवाया जा चुका है। कार्यक्रम में ढाढ़ण गांव के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
झूठी चोरी की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी
नेछवा. जयपुर से सालासर के लिए दर्शनार्थियों को किराये पर लागए कैब चालक ने पुलिस को बेवजह दौड़ा दिया। सालासर मेले में गाड़ी चोरी की सूचना नेछवा पुलिस को दी तो पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी। थोड़ी देर तक वह पुलिस को बरगलाता रहा, लेकिन घंटे भर बाद सच पुलिस के सामने आ गया। थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि टोंक जिले के पीपलू निवासी सांवरमल जयपुर में ओला केब चलाता है। शुक्रवार को सालासर दर्शनार्थियों को वह अपनी कार में लेकर आया। वहां उसे रामदेवरा जाने का किराया मिल गया। ज्यादा किराया मिलने के लालच में वह आ गया, लेकिन जयपुर से साथ लाई सवारियों को मना करने के लिए उसे गाड़ी चोरी होने की कहानी बनाई। नेछवा पुलिस को अंजनी माता मंदिर के पास से गाड़ी चोरी होने की जानकारी दी।
पुलिस ने सीकर कंट्रोल रूम में सूचना कर नाकाबंदी करवाई। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उससे गाड़ी के बारे में पूछताछ की तो वह अजीब से जवाब देने लगा। शक होने पर पुलिस ने पता किया तो मामला ही झूठा निकला। बाद में पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में सांवरमल पर कार्रवाई शुरू कर दी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.