Breaking News
recent

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर जारी है घमासान, इसी बीच लालू ने कर दिया ऐसा काम

नई दिल्ली। बिहार में एनडीए के अंदर सीट बंटवारे को लेकर घमासान जारी है। शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद सीट बंटवारे का ऐलान किया गया। बंटवारे के मुताबिक, भाजपा और जेडीयू दोनों बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इधर, रालोसपा अध्यक्ष कुशवाहा ने तेजस्वी यादव से मिलकर एक नई सनसनी मचा दी है। वहीं, अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एक ट्वीट कर अलग माहौल बना दिया है।


लालू ने किया मजेदार ट्वीट

लालू ने शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा कि एगो बा मास्टर इन चीटरी और भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी और फक्कड़ी! फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें! एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार! पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई!जय बिहार। एक अन्य ट्वीट में लालू ने लिखा कि अरे, लालू की बेटी की शादी में वेन्यू से लेकर कैटरिंग तक सब कुछ था 'फ़्री'! मित्रों, बताओ ऐसे लोगों पर सीबीआ को छापा मारना चाहिए कि नहीं चाहिए? भाईयों-बहनों, मारना चायै ना? मारना चायै ना। मित्रों, फलाना ज़िंदाबाद..ढिमका जिन्दाबाद....बीजेपी माता की जय..। लालू के इस ट्वीट से बिहार में नया माहौल बन गया है।



हालांकि, लालू की इस ट्वीट पर कोई राजनीतिक बयान नहीं आया है। लेकिन, चर्चा यह है कि तेजस्वी और कुशवाहा की मुलाकात नए समीकरण को जन्म दे सकते हैं। बहरहाल, अमित शाह ने कुशवाहा को दिल्ली तलब किया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि बिहार की राजनीति क्या रंग लाती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.