Breaking News
recent

राजस्थान का रण: राफेल पर सवाल उठाए तो पीएम ने सीबीआई डायरेक्टर को हटाया झालावाड़ में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

झालावाड़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को झालावाड़ में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सीबीआई ने राफेल विमान खरीद पर सवाल उठाए तो उन्हें रात बुलाकर हटा दिया। मोदी देश के 15-20 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसान, मजदूर और छोटे दुकानदारों की खून पसीने की शक्ति को लगा रहे हैं। मोदी के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद पुत्र को भी राहुल ने उन्हीं के घर में घेरा। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, आप लोग रीड की हड्डी हैं। आप लाठी खाते हो। चुनाव का समय है, पैराशूट वालों का समय है। ऊपर की ओर देखो पैराशूट के धागे कट रहे हैं। अब पैराशूट वालों को टिकट नहीं मिलेगा। पैराशूट और लास्ट वालों के एक-एक करके धागे कटते जाएंगे। सही लोगों को टिकट मिलेगा। आप जाओ और बूथ पर लग जाओ, कांग्रेस को जिताओ और कांग्रेस की सरकार बनाओ। कांग्रेस की विचारधारा वालों को ही टिकट मिलेगा। आप लोगों के मन की सरकार बनेगी, आप जो ऑर्डर देंगे वो हम करके दिखाएंगे।
--
भाजपा ने धोखा दिया
राहुल गांधी ने हाड़ौती के किसानों को दर्द को बयान करते हुए कहा, लहुसन के दाम नहीं मिले। रोजगार नहीं मिला। राहुल ने कहा, भाजपा ने धोखा दिया है, यह मौका दुबारा नहीं मिलेगा।
--
आप शेर हो
कार्यकर्ताओं से कहा, आप शेर हो, जाकर दिखाओं कांग्रेस पार्टी का क्या मतलब है।
--
किसान मदजूरों का अपमान कर रहे मोदी
राहुल ने कहा, यदि पूरी दुनिया में यदि देश का नाम रोशन हुआ है तो वह मोदी ने नहीं किया, न राहुल ने किया न किसी बीजेपी या कांग्रेस ने नेता किया है। किसान, मजदूर और छोटे दुकानदारों की मेहनत से देश का विकास हुआ है। ऐसे में जब प्रधानमंत्री करते हैं कि मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था, यानी देश सो रहा था तो यह अपमान है।

कांग्रेस के झंड़ों से अधिक दावेदारों की तख्तियां
झालावाड़। सभा के दावेदारों ने भी दम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनेक दावेदार अपने साथ बड़ी संख्या में खुद के प्रचार की तख्तियां साथ लेकर आए थे। जिन्हें उनके समर्थकों ने उठा रखा था। ऐसे लोग भीड़ के बीच में तख्तियां लेकर खड़े थे। हालात ऐसे हो गए कि कांग्रेस के झंड़ों से अधिक दावेदारों के नाम की तख्तियां नजर आ रहीं थीं।
-----
जेबें भी खूब कटीं
सभा के दौरान लोगों की जेबें भी खूब कटीं। लोग इससे परेशान होते रहे। कुछ लोग अन्य दूसरे लोगों को चेताते भी रहे कि अपनी जेबें बचा कर रखना।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.