Breaking News
recent

कांग्रेस के डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत आज

 

जयपुर। गुजरात विधानसभा चुनाव की तर्ज पर प्रदेश में डोर टू डोर कैंपेन और जनता से चुनाव के लिए फंड एकत्रित करने वाले अभियान की शुरुआत आज से होने जा रही है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन करेंगे और और उन्हें राज्य सरकार की नाकामियों से अवगत कराएंगे। कैंपेन के जरिए जिलों में कांग्रेस के बड़े नेता भी नेता स्वयं अपने हाथों से लोगों को पर्चियां भी वितरित करेंगे।

इस पर्ची पर सरकार के पांच सालों के दौरान हुए भ्रष्टाचार और नाकामियों का जिक्र होगा। यही नहीं जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी डोर-टू डोर कैंपेन करते नजर आएंगे डोर टू डोर कैंपेन 2 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगा। डोर टू डोर कैंपेन के जरिए लोगों से चुनाव के आर्थिक सहयोग भी मांगा जाएगा। इसके जरिए पार्टी जनता के बीच ये संदेश देना चाहती है कि वे जनता से एकत्रित किए गए पैसे से ही चुनाव लड़ेगी।


जनता से जो चंदा एकत्रित होगा उसे पार्टी की अधिकृत वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव वाले राज्यों के लिए एक सर्कुलर जारी हुआ है, जिसमें डोर टू डोर कैंपेन शुरू करने के लिए कहा गया था। बता दें कि बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी अशोक गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इस डोर टू डोर प्रचार अभियान को शुरू किया था, जिसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता घर-घर जनसंपर्क करने के साथ ही पर्चियां बांटते नजर आए थे।
गांधी-शास्त्री को किया याद
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज सुबह 10 बजे पुष्पांजलि और सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। वहीं राष्ट्रपिता के प्रिय भजनों की प्रस्तुति भी की गई। वहीं शहर में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रभातफेरी भी निकाली गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.