Breaking News
recent

प्रशासन और पुलिस ने किया कुछ ऐसा,कब्जाधारियों ने स्वत:स्फूर्त हटाने शुरू किए कब्जे,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूरी पर पर्यटन के लिहाज से विख्यात सम सेंड ड्यून्स क्षेत्र में शनिवार से प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया जा सका। सम पार्किंग स्थल पर कब्जाधारियों ने प्रशासन और पुलिस के जाब्ते को देखकर स्वत: स्फूर्त ढंग से किए गए कब्जों को पीछे सरकाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें प्रशासन ने समय देने को फैसला किया। वैसे शनिवार को दिन भर पार्किंग स्थल व आसपास के क्षेत्र में तहसील प्रशासन और पुलिस अमले के सक्रिय रहने से इलाके के लोगों में चर्चाओं का बाजार गरम रहा।
तामझाम के साथ पहुंचा प्रशासन
इससे पहले शनिवार सुबह तहसीलदार वीरेंद्रसिंह भाटी के नेतृत्व में प्र्रशासन व पुलिस का अमला सम पार्किंग स्थल पर पहुंच गया, जिसे देखकर वहां पिछले कई सालों से अवैध रूप से काबिज लोगों में घबराहट फैल गई। ग्रामीणों ने किए गए कब्जों को खुद पीछे सरकाने अथवा हटा लेने की बात कहते हुए प्रशासन से कार्रवाई नहीं करने की अनुरोध किया। जिस पर प्रशासनिक अमले ने उन्हें किए गए कब्जों को हटाने के लिए कुछमोहलत दी। इतने में पार्किंग से सटी सडक़ मार्ग पर लगाई गई केबिनों आदि को पीछे सरकाने व कुछको हटाने में लोग जुट गए। तहसीलदार वीरेंद्रसिंह ने बताया कि लोग अगर अपने आप कब्जे हटा लेते हैं तो प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा। सम थानाधिकारी करणसिंह के अनुसार रविवार को भी स्थितियों पर नजर रखी जाएगी।
पर्यटन के साथ बढ़ते गए कब्जे
दरअसल सम सेंड ड्यून्स क्षेत्र में गत कुछ सालों के दौरान जैसे-जैसे पर्यटकों का आगमन बढ़ा है, वहां अवैध कब्जों व अतिक्रमणों की भरमार हो गई है। सबसे पहले सेंड ड्यून्स स्थित पार्किंग स्थल पर केबिनें आदि रखी गई। दो-तीन दशकों के दौरान रेतीले धोरों के आसपास व उनके बीच भी सौ से ज्यादा कब्जे व अतिक्रमण हो चुके हैं। इसके कारण पर्यटकों को कई तरह की परेशानियां पेश आने की शिकायतें प्रशासन तक पहुंचती रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.