Breaking News
recent

बाइक से टकरा कर आरटीओ एजेंट पर गिरा सांड, पसलियां टूटी, हालत गम्भीर

भीलवाड़ा।

यूआइटी के सामने चार दिन पूर्व सड़क पर दौड़कर आया सांड मोटरसाइकिल से टकराकर आरटीओ एजेंट पर गिर गया। हादसे में एजेंट गम्भीर घायल हो गए। उनके छह फ्रेक्चर होने पर उनको निजी अस्पताल ले जाया गया।

 

गांधीनगर निवासी शकील पठान (42) 18 अक्टूबर को मोटरसाइकिल पर रायला जा रहे थे। यूआइटी के सामने गली से दौड़ता हुआ आया एक सांड शकील के वाहन से टकरा गया। इससे वे गिर गए। सांड भी उन पर गिर गया। हादसे में शकील बेहोश हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वहां से गुजर रहे शकील के चचेरे भाई ने उनको निजी अस्पताल पहुंचाया। उनकी पसलियों चार फ्रेक्चर हुए। कंधे के पीछे भी चोट आई।

 

गौरतलब है कि शहर की सड़कों पर मंडराते आवारा मवेशियों से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई लोगों की सड़क पर मवेशियों के आने से हुए हादसों में मौत तक हो चुकी है। जिम्मेदार महकमे आवारा मवेशियों से होने वाली परेशानी से निजात नहीं दिला पा रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.