राजीव दवे
पाली. शिक्षा विभाग व सरकार की ओर से प्रदेश को सम्पूर्ण साक्षर बनाने के लिए लाख जतन किए जा रहे हैं, लेकिन उनके प्रयासों पर निरक्षरता का ग्रहण लगा हुआ है। यह हकीकत उजियारी ग्राम पंचायत के लिए सर्वे होने पर सामने आया। जिले में उजियारी पंचायत के लिए ३२१ में से १४६ पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (पीइइओ) ने ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद उखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में बनी ब्लॉक स्तरीय कमेटी ने सर्वे किया तो इनमें से ८२ ग्राम पंचायतों का नाम कट गया और उजियारी के लिए ६४ को योग्य माना गया।
जब जिला कलक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक की ओर से बनाई जिला स्तरीय कमेटी ने इन ६४ ग्राम पंचायतों का भौतिक सत्यापन किया तो फिर २३ का नाम कट गया और उजियारी पंचायत के तहत पुरस्कृत होने वाली महज ४१ ग्राम पंचायत ही शेष रह गई है।
यंू किया चयन
उजियारी पंचायत का चयन करने में शिक्षा को आधार माना गया। इसके तहत किसी भी ग्राम पंचायत में कक्षा पहली से कॉलेज स्तर तक एक भी बच्चा शिक्षा से (स्कूल या कॉलेज जाने से) वंचित नहीं है तो उसे उजियारी ग्राम पंचायत घोषित किया जाता है। इसमें आंगनबाड़ी जा रहे बच्चे भी शामिल है। जिले में एेसी ४१ ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जहां एक भी बच्चा ड्रॉप आउट नहीं माना गया है।
ब्लॉक में इन ग्राम पंचायतों का हुआ चयन
पाली - टेवाली
रायपुर - झाला की चौकी व रायपुर
जैतारण - देवरिया व कांवलिया
रानी - इटन्दरा चारणान व ढारिया
सोजत - सरदार समन्द, गुड़ा कलां, बासना, चण्डावल व झूपेलाव
मारवाड़ जंक्शन - कंटालिया, धुंधला, दूदौड़, चवाडि़या, खारची व धामली
बाली- सेवाड़ी, मिरगेश्वर, बोया, बारवा, भाटून्द, भन्दर, बैडल
देसूरी - मगरतलाव, कोट सोलंकियान, सासरी, माण्डपुर, गुड़ा जाटान, माण्डीगढ़ व मादा
सुमेरपुर - बसंत, बलाना, सलोदरिया, बामनेरा, भारूंदा, ढोला, अनोपपुरा, दूजाना व कोलीवाड़ा
जिला स्तर पर करेंगे सम्मान
&उजियारी ग्राम पंचायतों का सम्मान समारोह २ अक्टूबर को जिला स्तर पर किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत के सरपंच और पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
मुकेश कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, रमसा





No comments:
Post a Comment