Breaking News
recent

अलवर में यहां बाइकों की हुई ऐसी भिड़ंत, दो जनों की हुई दर्दनाक मौत

रैणी थानान्तर्गत मंडावर रोड स्थित आकोदा गांव में बुधवार रात्रि दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि महवा क्षेत्र के गांव सरावली निवासी श्रीराम मीना ने मामला दर्ज कराया है कि उसका छोटा भाई भरतलाल अपने साथी पूरण कोली के साथ रैणी से सरावली गांव आ रहे थे। आकोदा गांव के पास पहुंचने पर सामने से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को मण्डावर अस्पताल पहुंचाया, जहां से जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय मंडावर स्थित गांधी चौक पर भरतलाल और महवा में पूरण कोली की मौत हो गई। भरतलाल के शव को मंडावर चिकित्सालय की मोर्चरी व पूरण के शव को महवा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां रैणी थाना पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.