बीकानेर. आधुनिकता का असर हर वस्तु पर दिखने लगा है। फिर बात जीवन शैली की हो, या फिर तीज-त्योहारों की। चहुं ओर आधुनिकता की चमक नजर आ रही है। दीपावली का त्योहार अब आठ दिन दूर है, ऐसे में मिट्टी के दीपक व सजावटी वस्तुओं की बाजार में भरमार है।
अलग-अलग डिजाइनों में बने दीपक हर किसी को लुभा रहे हैं। ना केवल दीपक वरन् कई फैन्सी किस्म की वस्तुएं है, जिनकी तरफ हर कोई खिंचा चला आता है। खास सजावट के लिहाज से महिलाएं घरों में दीपावली पर इन वस्तुओं को चाव से खरीदती है।
दीपावली पर इन दिनों लोग डिजाइन वाले दीपक, कलश, पूजा की थाली, लेम्प, घंटियां, फ्लावर पोट, लालटेन, हाथी सहित कई वस्तुएं घर की सजावट के लिए खरीदती हैं। पब्लिक पार्क के गेट पास फुटपात पर फैन्सी आइटमों की अस्थायी दुकानें लगी है। जहां राजकोट के दीपक, बंगाल के अन्य आइटम सजे हैं। बंगाल में हुबली और गुजरात की नदी की मिट्टी के मिश्रण से इन्हें तैयार किया गया है।
50 से 300 रुपए तक की दर
बीकानेर में सड़क किनारे मिट्टी के फैन्सी आइटम 50 से 300 रुपए तक की दर में बिक रहे हैं। छोटे दीपक 50 रुपए प्रति दर्जन बिक रहे हैं। वहीं लैम्प, झूमर, घंटियां, लालटेन, मिट्टी से बनी पूजा की विशेष सजावटी थाली 80 से 250 रुपए प्रति नग की दर पर बिक रही है।
यह है सदाबहार
बीकानेर में ही तैयार होने वाले फैन्सी आइटमों के बीच मिट्टी के सामान्य दीपक भी बहुतायत में बिकते हैं। उनकी बिक्री भी पारम्परिक रूप से होती है। बड़ी संख्या में लोग पूजन के लिए बड़े व छोटे दीपक खरीदते हैं।





No comments:
Post a Comment