Breaking News
recent

पानी की बौछारें विद्युत लाइन से टकराई

जयसमंद. कस्बे में मेगा हाइवे के समीप नाली निर्माण के लिए खुदाई करते समय सोमवार दोपहर जयसमंद-सलूम्बर पेयजल परियोजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई । जिससे पानी की धार ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन को छूने लगी । पानी की बौछारें विद्युत लाइन को छूने के बाद कस्बे में स्थित कचरूलाल कुम्हार की दुकान में पानी गिरने लगा। इधर, बड़े हादसे की आशंका के चलते सूचना पर जयसमंद पाल पर स्थित परियोजना की सप्लाई बंद करवाई। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता छगनलाल सुथार मय टीम मौके पर पहुंचे व क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त किया। मोटर से खड्डे को खाली करने का प्रयास किया। इस बीच मोटर खराब होने से टीम ने जेसीबी की सहायता से खड्डे में से निकालने का प्रयास किया। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से डाल चौराहा, मुस्तफा कॉलोनी व इन्द्रा कॉलोनी में पेयजल सप्लाई बाधित रहने के साथ ही अन्य स्थानों पर कम दबाव से जल सप्लाई होने की संभावना है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.