हिण्डौनसिटी. कृषि उपज मंडी के पास बुधवार अलसुबह घूम रहे एक सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में नई मंडी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक मंडावरा गांव निवासी मानसिंह(७६) पुत्र हरमुख बेनीवाल है।
पुलिस के अनुसार मृतक के पुत्र वासुदेव जाट ने प्राथमिकी में बताया कि उसे पिता मानसिंह रोज की भांति बुधवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे अपने बुजुर्ग साथियों के साथ मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। रास्ते में कृषि उपज मंडी के समीप पुलिया की ढलान पर बाइक सवार कैलाश नगर निवासी आकाश जाटव ने तेज गति के साथ उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही मानसिंह की मृत्यु हो गई। बाद में साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर चालक आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों ने बताया कि मानसिंह का मंडावरा के रामावि में प्रधानाध्यापक के पद पर रहते हुए बच्चों व अभिभावकों के अलावाग ग्रामीणों से विशेष जुडा़वा रहा। विद्यालय विकास के लिए उनके अनूठे प्रयासों की ग्रामीण सराहना करते नजर आए। प्रात:काल उनकी मौत का समाचार सुन लोगों में शोक छा गया। घरों में चूल्हे भी नहीं सुलगे।
जिला स्तरीय विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी शुरू
हिण्डौनसिटी. काचरौली गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि सरपंच चंद्रपाल बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सीबीईओ कैलाश चंद मीणा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पर्यवेक्षक रतनजिला प्रधानाचार्य रामनिवास मीणा, अनिल कुमार गर्ग, बीईईओ बल्लभराम लहकोडिया, भांकरी प्रधानाचार्य किशोरसिंह, दानालपुर प्रधानाचार्य राजेश मीणा मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिले भर में राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। संयोजक ने बताया कि पहले दिन क्विज प्रतियोगिता हुई।





No comments:
Post a Comment