नर्इ दिल्ली। हाल ही में गूगल के सीर्इआे द्वारा बताया गया है कि गूगल से यौन शोषण के 48 आरोपियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। जिसके लिए उन्हें किसी तरह का कोर्इ एग्जिट पैकेज नहीं दिया गया। अब जो बात सामने आर्इ है वो बड़ी ही चौंकाने वाली है। एंड्राॅयड मोबाइल साॅफ्टवेयर बनाने वाले एंडी रुबिन ने अब से चार साल पहले गूगल से नौकरी छोड़ी थी तो उनकी विदार्इ बड़े शान से दी गर्इ थी। उन्हें मोटा एग्जिट पैकेज दिया गया। लेकिन गूगल ने एक बात दबार्इ कि उन पर शोषण का आरोप लगा है। उस समय गूगल के संस्थापक और उस समय के सीईओ लैरी पेज ने कहा था एंडी ने रुबिन के नाम बड़ी उपलब्धि है। आज एंड्राॅयड के करोड़ों यूजर है।
यह लगा था आरोप
रुबिन के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर रखने वाली महिला ने बताया कि एडी रुबिन ने 2013 में एक होटल के कमरे में उन्हें साथ आेरल सेक्स करने को मजबूर किया। जब इस बात की जानकारी कंपनी के दो कर्मचारियों ने कंपनी को दी तो रुबिन के खिलाफ जांच करवाई करते हुए इस्तीफा मांगा। गूगल में रुबिन अधिकारियों में से जिन्हें गूगल ने यौन शोषण के आरोप के बावजूद 10 सालों तक बचाता रहा। रुबिन को लाखों डॉलर का पैकेज भी दिया। रुबिन के प्रवक्ता सैम सिंगर के अनुसार रुबिन को इस आरोप के बारे में बताया गया था और इसलिए स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दिया।
रुबीन ने दी थी सफार्इ
उस दौरान जब एक मैगजीन में रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद रुबिन ने कहा था होटल के कमरे में किसी को सेक्स करने के लिए मजबूर नहीं किया था। यह आरोप पूरी तरह से झूठा है। उनकी पूर्व पत्नी ने उनसे बदला लेने के लिए एेसा आरोप लगवाया है। रुबिन और अन्य मामलों के बारे में जब गूगल के वाइस प्रेजिडेंट फॉर पीपल ऑपरेशन एइलीन नॉटन ने कहा कि कंपनी हैरसमेंट के मामलों को गंभीरता से लेती है और सभी शिकायतों पर पूरा ध्यान दिया गया है। वहीं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने कर्मचारियों को जानकारी दी कि पिछले दो सालों में यौन शोषण के आरोप में 48 लोगों को निकाला गया है और उन्हें कोई एग्जिट पैकेज नहीं दिया गया है।





No comments:
Post a Comment