Breaking News
recent

बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट की पत्नी व बच्चे सहित छह घायल

रतनगढ़/सीकर. कस्बे से करीब 15 किमी दूर मेगा हाइवे पर गोगासर के पास रविवार शाम दो जीपों की भिड़ंत में छह जने घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक जीप में सवार गांव लीचाना तहसील कुचामनसिटी नागौर निवासी बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट जितेंद्रसिंह (35) अपने परिवार के साथ सरदारशहर होते हुए पंजाब की ओर जा रहे थे।

 

रतनगढ़ से निकलते ही गांव गोगासर के पास सामने से आ रही जीप से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक जीप में सवार दो तथा दूसरी जीप में सवार जितेंद्र सिंह के परिवार के सभी चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को रतनगढ़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

 

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र सिंह, उनकी पत्नी पूनम कंवर (32), 10 वर्षीय पुत्री शगुन राठौड़ व पांच वर्षीय बेटी हिमानी राठौड़ को बीकानेर रैफर कर दिया। दूसरी जीप में सवार किशनपुरा अजमेर निवासी पूनमचंद व हरिसिंह में से हरिसिंह को भी रैफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना का मामला दर्ज नहीं हुआ था।


टक्कर से एक की मौत


लाडनूं. गांव भरनावा में रविवार सुबह वाहन की टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गांव भरनावा निवासी पोकरराम बुरडक़ (70) रविवार सुबह मंदिर से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान तेज गति से आए एक वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.