Breaking News
recent

राजस्थान के करौली में धन के लालच में साधू ने साधू को मार डाला,सोने की अंगूठी व रुपए लूटे, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा


मासलपुर.यहां से करीब ३ किमी दूर करौली मासलपुर सडक़ मार्ग पर बडापुरा बस स्टैण्ड के समीप हनुमान मंदिर में सोमवार रात एक साधु ने लूट के इरादे से कुल्हाड़ी से ताबड़ तोड़ वार कर चारपाई पर सो रहे दूसरे साधु की हत्या कर दी। आरोपित साधु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के रौन थाना के महदवा गांव निवासी साधु मौनी बाबा उर्फ आलोक सिंह राजपूत (४०) है। थानाधिकारी महेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि हनुमान मंदिर पर २० साल से रह रहे बाबा बालकदास उर्फ सज्जनसिंह के यहां १९ अक्टूबर से मध्यप्रदेश के जौरा जिले के पहाडग़ढ़ थाना क्षेत्र का ठाठीपुरा गांव निवासी साधु बालकदास उर्फ लालाराम रुका हुआ था। रविवार को मृतक साधु मौनी बाबा उर्फ आलोक सिंह भी हनुमान मंदिर पर पहुंच गया। शाम के समय तीनों साधुओं ने मिलकर दालबाटी चूरमा बनाया और खाना खाकर मृतक साधु मौनी बाबा व साधु बालकदास उर्फ लालाराम मंदिर के सामने चबूतरे पर सो गए। जबकि बालकदास उर्फ सज्जनसिंह सडक़ के दूसरी ओर बने पम्पहाउस के कमरे में सो गया। रात को करीब डेढ़ बजे साधु बालकदास उर्फ लालाराम ने मौनी बाबा के गले व सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाइ आरोपित साधु ने पम्पहाऊस पर सो रहे बालकदास उर्फ सज्जनसिंह को जाकर जगाया और अपना झोला मांग कर कहा कि वह जा रहा है। उसने मौनी बाबा की हत्या कर दी है। इस पर बालकदास उर्फ सज्जनसिंह ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर एक दो ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीण आरोपित को पकड़ कर बड़ापुरा गांव ले गए। सूचना पर थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ बड़ापुरा गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।
लालच में की हत्या
साधु बालकदास उर्फ लालाराम ने बताया कि मौनी बाबा ने हाथ की अंगुलियों में सोने की अगूंठिया व गले में करीब २ तोला के सोने का लॉकेट पहन रखा था। जिन्हें देखकर उसे लालच आ गया। लालच में आकर उसने मौनी बाबा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। सोने की अगूंठिया, लॉकेट एक हाथ घड़ी व २ हजार आठ सौ रुपए निकाल लिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.