Breaking News
recent

इस सरकारी आदेश से अब किसानों के घर बरसेगा धन, पढि़ए पूरा समाचार


बालोतरा.

राजफेड के समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद के निर्णय के चलते नगर के वीर दुर्गादास कृषि उपज मण्डी में मंगलवार को खरीद शुरू हुई। प्रथम दिन 108.50 क्ंिवटल मंूग की खरीद की गई। बाजार भाव से अधिक रुपए मिलने पर अकाल से परेशान किसान खुश दिखाई दिए।
राजफेड ने इस वर्ष प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद करने का निर्णय लिया था, लेकिन विभाग के कई पोर्टल अपलोड नहीं करने पर मंूग की खरीद प्रकिया शुरू नहीं हो पाई थी। इसे लेकर किसान परेशान थे। रुपयों की जरूरत पर वे मूंग की फसल को गांव, कस्बे व शहर के बाजारों में औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर थे। इस पर किसान लंबे समय से समर्थन मूल्य पर मंूग खरीद का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को नगर के वीर दुर्गादास कृषि उपज मण्डी में मार्केटिंग सोसायटी की ओर से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद प्रारंभ की गई। प्रथम दिन 7 किसान यहां मूंग लेकर पहुंचे। इस दिन 108.50 क्ंिवटल मूंग की खरीद की गई। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदने की जानकारी पर किसान रजिस्टे्रशन करवा रहे हंै। मंगलवार सुबह तक 36 किसानों ने समर्थन मूल्य पर मंूग बेचने को लेकर रजिस्ट्रेशन करवाया था।

किसानों के चेहरे खुशी से खिले- जिले व क्षेत्र में पड़े अकाल से किसानों की हालत खस्ताहाल हो रखी है। कम उपज के साथ बाजार में कम भावों से वे परेशान है। बाजार में 5200-5300 रुपए प्रति क्ंिवटल मंूग बिक रहे हैं। समर्थन मूल्य पर 6 हजार 975 रुपए प्रति क्ंिवटल से इनकी खरीद करने व प्रति क्ंिवटल 1100-1000 अधिक मिलने पर किसानों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए।

खरीद आरम्भ, किसान करवा रहे रजिस्ट्रेशन- समर्थन मूल्य पर मंूग की खरीद प्रारंभ कर दी गई है। प्रथम दिन 108.50 क्ंिवटल मूंग की खरीद की गई। पोर्टल शुरू होने की जानकारी पर किसान रजिस्टे्रशन करवा रहे हैं। - जितेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक मार्केटिंग सोसायटी बालोतरा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.