बकानी. ग्राम पंचायत बड़ाय क्षेत्र के खेतों में बरसात के पानी भराने व किसानों द्वारा चारपाई लगाकर फसल काटने की खबर प्रकाशित करने के बाद रविवार को फसल बीमा कंपनी के सर्वेयर व राजस्व विभाग की टीम सर्व करने के लिए खेतों में पहुंची। सर्वेयर राजकुमार मीणा, पटवारी भोलराम शर्मा, कृषि पवेक्षक विष्णुप्रसाद मीणा, लक्ष्मण गुर्जर व भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान ने दमकपुरीया व मोयाखेड़ी में जाकर खेतों में क्रोप कटिंग कराई। इस दौरान खेतों में जाकर टीम ने सोयाबीन के खेत में 15 मिटर की क्रोप कटींग कर फसल निकाल के मौके पर ही तुलाई इसमें औसत 4 सौ ग्राम ही निकली, जबकि 3 किलो 4 सौ ग्राम के लगभग औसत बैठना चाहिए थी। इस दौरान बालूसिंह चौहान, भगवानसिंह, सम्पतराज गुर्जर, रामप्रसाद प्रजापित, ईशरसिंह, बहादुर सिंह सहित कई किसान साथ रहे।
ंई-मित्र संचालकों ने बनाई समिति
मनोहरथाना. कस्बे में ई-मित्र संचालकों ने रविवार को बैठक कर ई-मित्र संघर्ष समिति का गठन कर समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए दिनेश लोधा को निर्वाचित किया। नवनियुक्त मीडिया प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र शर्मा, सचिव कालूलाल, कोषाध्यक्ष हाखिम खान को सर्व सम्मति से मनोनित किया। इसके बाद उपखण्ड अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि ई-मित्रों को संबंधित विभाग द्वारा मूलनिवासी, भामाशाह, श्रमिककार्ड, पेंशन आदि सेवाओं में परेशान किया जा रहा है। सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के केम्पों में जाने-आने का यात्रा भत्ता व मानदेय देने, कमिशन बढाने, परीक्षा प्रणाली में उत्तीर्ण ई-मित्रों को मानदेय देने की मांग की।
आत्म कल्याण के लिए भी निकालें कुछ समय
अकलेरा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के तत्वावधान में ज्ञान श्रवण कार्यक्रम रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि विधायक कंवरलाल मीणा थे। जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी मीना दीदी, खानपुर से तपस्विनी और संचालिका केशर दीदी ने उद्घाटन किया। मीना दीदी ने कहा कि वर्तमान में मनुष्य की जिंदगी भागदौड़ की हो गई है, कुछ समय हमें अपने आत्म कल्याण के लिए निकालना चाहिए। सभी आत्माओं की बैटरी डिस्चार्ज हो गई है। आत्मा में पावर भरने के लिए परमात्मा की शक्तियों की आवश्यकता है। कार्यकर्म में प्रधान बैनाथ मीणा, पूर्व चेयरमैन महेंद्र नागर, वरिष्ट नेता दिनेश मंगल, ओमप्रकाश मीणा, जीतू विजय, अशोक मंगल, भूपेंद्र वर्मा, कुलेन्द्र नागर आदि मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment