हवाई फायर करने से बैंककर्मियों व ग्राहकों में मचा हडक़ंप
सूरतगढ़/सिद्धुवाला (श्रीगंगानगर). ग्राम पंचायत निरवाना में ओबीसी की शाखा में मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे हथियारों लैस होकर आए चार नकाबपोश बदमाश पौने दो लाख रुपए लूटकर ले गए। बदमाशों की ओर से बैंक परिसर में हवाई फायर करने से वहां मौजूद बैंककर्मियों व ग्राहकों में हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने मौका मुआयना किया और इलाके में नाकेबंदी कराई। पुलिस वाहनों की सघन जांच व तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत निरवाना के एमआरएम स्कूल के पास स्थित ओबीसी शाखा में मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे हथियारों से लैस चार नकाबपोश व्यक्ति आए। यह सभी लोग बोलेरो में सवार होकर बैंक के आगे उतरे थे। लुटेरों ने हथियारों के बल पर बैंक कर्मियों से करीब 1.75 लाख रुपए की कैश छीन लिए। अन्य बैंक कर्मचारी हरकत में आते तो उससे पहले ही बदमाशों ने हवाई फायर करते हुए भाग गए। बदमाशों की ओर से फायर करने पर वहां मौजूद बैंककर्मियों व ग्राहकों में हडक़ंप मच गया।
बदमाश बैंक से निकलकर बोलेरो लेकर वहां से फरार हो गए। बैंककर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया। इलाके में नाकेबंदी कराई दी गई। जिसमें वाहनों की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर सूरतगढ़ सदर थाना प्रभारी सुरेन्द्र पचार, डीएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ व पुलिस अधीक्षक योगेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। वहीं बदमाशों के भागने के रूट की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पंजाबी बोल रहे थे बदमाश
- बैंककर्मियों ने पुलिस को बताया कि चारों बदमाश बैंक में दनादन घुस आए और बैंककर्मियों पर हथियार तान दिए थे। यह चारों आपस में पंजाब में बात कर रहे थे। कुछ ही मिनट में वारदात को अंजाम देकर बैंक से बाहर निकलते हुए फायर कर फरार हो गए। बैंक में एक छर्रा भी मिला है।
सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
- वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। कम्प्यूटर में दो बदमाशों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं और दो जनों की पीठ दिखाई पड़ रही है। एक जने सफेद कैप लगाई हुई है और आसमानी शर्ट पहल रखी है। पुलिस ने बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिए है, जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके।





No comments:
Post a Comment