Breaking News
recent

फोगिंग का प्लान तैयार, अब शहर में शुरू होगा मच्छर—मार छिड़काव


बाड़मेर. चिकित्सा विभाग ने मौसमी बीमारियों पर काबू करने के लिए प्लान तैयार किया है। इसकी क्रियान्विति भी कई क्षेत्रों में शुरू कर दी गई है। मच्छररोधी गतिविधियों को लेकर फोगिंग करवाई जाएगी। बाड़मेर शहर में एक-दो दिन में फोगिंग का काम शुरू होगा।

 

मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए विभाग ने फोगिंग की तैयारी की है। शहर के कई क्षेत्रों में मच्छरों की भरमार है। मौसम बदलाव के साथ मच्छर भी बढ़ गए है। ऐसे में मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम को लेकर विभाग अलर्ट हुआ है।

 

विभाग का दावा, डेंगू नहीं
चिकित्सा विभाग का दावा है कि इस बार थार में डेंगू पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। लेकिन इसका भय जरूर है। बुखार के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 60 फीसदी मरीज बुखार-खांसी के पीडि़त ही हैं। इसके चलते विभाग भी अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है।

स्वाइन फ्लू से राहत
इस सीजन में अब तक स्वाइन फ्लू से भी थार को राहत है। स्वाइन फ्लू पॉजिटिव तो दूर इस बार तो संदिग्ध भी सामने नहीं आए हैं। अस्पताल के स्वाइन फ्लू क्लिनिक में भी टेमीफ्लू की दवा लेने भी कोई नहीं पहुंचा है।

नहीं पनपने दें मच्छर
चिकित्सा विभाग का कहना है कि अपने आसपास मच्छरों को नहीं पनपने दें। इसके लिए आमजन सावचेती बरते। कूलर आदि की नियमित सफाई करते रहें। जिससे पानी के आसपास मच्छर पैदा नहीं हो।

ओपीडी का आंकड़ा गिरा
विभाग इससे राहत में है कि पिछले काफी समय से अस्पताल की ओपीडी का आंकड़ा 1000 के भीतर तक ही आ रहा है। जबकि पिछले सीजन में यह आंकड़ा 1700 को पार कर गया था। विभाग का कहना है लोग भी जागरूक हुए हैं। वहीं इस बार बरसात कम होने से मौसमी बीमारियों का असर न्यून स्तर पर ही है।

 

बुखार होने पर चिकित्सक को दिखाएं
चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह है कि बुखार होने की स्थिति में खुद ही अपना उपचार करने के लिए दवा नहीं ले। चिकित्सक को दिखाकर अपना उपचार करवाएं। जांच के बाद दी जाने वाली दवा उपचार में कारगर साबित होती है।

डेंगू का नहीं कोई पॉजिटिव
बाड़मेर जिले में डेंगू से राहत है। इस सीजन में अब तक एक भी मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं आया है। —डॉ. कमलेश चौधरी, सीएमएचओ, बाड़मेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.