भीलवाडा. बागोर।
वह देखता रहा और आग ने सालभर की मेहनत को कुछ ही पलों में जलाकर राख कर डाला। करता भी क्या बेचारा किसान। आमली कस्बे की आमली कॉलोनी में गुरुवार को अचानक लगी आग से खेत मे कटी पड़ी 12 गाड़ी मक्का व मूंगफली की फसल आग की भेंट चढ़ गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने दो टैंकरों की मदद से आग बुझाई। लेकिन जब तक सारी फसल जलकर राख हो गई।
थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि कोठारी नदी पार 2 किलोमीटर दूर स्थित आमली कॉलोनी में आग की सूचना पर जाप्ते को भेजा गया। आग की उठती लपटों और धुएं को देख अफरा-तफरी मच गई। आग आमली कॉलोनी निवासी राधेश्याम पुत्र भैरूलाल कंजर के खेत मे 4 बीघा मक्का व 2 बीघा की मूंगफली की कटी पड़ी करीब 12 गाड़ी फसल आग की भेंट चढ़ गई । खेत मे दमकल के पहुंचने का रास्ता नहीं होने से वहां पानी के दो टैंकर मंगवाए गए। जिनकी मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। प्रार्थी राधेश्याम ने बागोर पटवारी को भी नुकसान की रिपोर्ट दी है।





No comments:
Post a Comment