सरपंच ने की सही कार्यकराने की मांग
चूपना यहां गांव में हाल ही में बना भाऊगढ़ रोड पर गौरव पथ निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवा गया। इस पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सही कार्य कराने का आश्वासन दिया।इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
यहां गौरव पथ में घटिया सामग्री और रोड पर उड़ रही धूल से परेशान होकर ग्रामीणों ने कार्य रुकवाया। अधिकारियों को बताया कि बालू रेत में भी मिट्टी व सीमेंट भी घटिया काम में ली जा रही है।
इस मार्ग से सीमेंट हटने लगी है। ग्रामीणों के श्वांस की समस्या हो रही है। सरपंच राजेश कटारा, रामचंद्र रैदास, अशोक डांगी, दिनेश डांगी, अनिल जैन, कृष्णा पणिया, मोतीलाल, जगदीश पणिया, राधेश्याम टेलर, शैलेंद्र डागी, गोविंद पणिया, राजू डांगी, जसवंत टेलर, राजू नाथ, अनोखीलाल डांगी आदि ने घटिया निर्माण के बारे में बताया।एईएन के सामने ही घटिया निर्माण कर रहा था। उसे तुरंत बंद करा दिया गया।
नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग
यहां गांव में बन रहे गौरव पथ में घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए कार्यरुकवा दिया था। गौरतलब है कि यहां गौरवपथ का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें नाली निर्माण में रेती अधिक और सिमेंट कम उपयोग में ली जा रही है। इस पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां कारीगर को भी मालूम नहीं था कि सिमेंट, रेती का क्या रेसो हैं।गौरतलब है कि यहां कार्य घटिया होने की शिकायत पर एक माह पहले भी सरपंच ने कार्य रुकवाया था।इसके बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कराएंगे सही कार्य
इस कार्य को सही कराने के लिए ठेकेदार को पाबंद कराया जाएगा। इसका प्रारूप बनाकर आगे भेजा जाएगा। इस रोड का मरम्मत फिर से कराया जाएगा। नाली निर्माण को भी गुणवत्तापूर्ण कराया जाएगा।
एईएन, पीडब्ल्यूडी, अरनोद
पुलिया क्षतिग्रस्त होने से स्कूल के बच्चों को हो रही परेशानी
मोवाई. सेमल खेड़ी गांव की पुलिया 8 महीने होने के बाद भी नहीं बनाई गई। घटिया निर्माण के चलते बारिश में पुलिया पुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो चुकी है। इस कारण ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को इसी पुलिया से होकर गुजर ना पड़ता है। उनके आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाया, वहीं जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है।





No comments:
Post a Comment