Breaking News
recent

सुनंदा पुष्‍कर हत्याकांड पर बनने जा रही फिल्म, ये एक्ट्रेस निभाएंगी शशि थरूर की पत्नी का किरदार!

इन दिनों बॅालीवुड में बॅायोपिक का दौर सा चल गया है। एक के बाद एक फिल्में किसी की आत्मकथा पर आधारित बन रही हैं। अब तक संजय दत्त, मिल्खा सिंह जैसे दिग्गजों पर फिल्में बन चुकी हैं।

deepika

अब एक और बॅायोपिक के बनने की खबरें सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्‍म 'अंधाधुन' के मेकर श्रीराम राघवन को असिस्ट कर चुके शिवम नायर एक थ्रिलर फिल्‍म बना रहे हैं।

 

deepika

ये फिल्‍म सुनंदा पुष्‍कर हत्याकांड पर बनेगी। बता दें सुनंदा कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी थीं। शिवम ने इससे पहले सीरियल किलर आटो शंकर, रंगा बिल्‍ला और फिरोज दारूवाला पर एक डॉक्‍युड्रामा बना चुके हैं। इस वक्त फिल्‍म को लेकर रिसर्च की जा रही है। बता दें इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सुनंदा पुष्‍कर का किरदार निभा सकती हैं।

deepika

राजनेता शशि थरूर से शादी के दौरान सुनंदा पुष्‍कर मीडिया में काफी ज्‍यादा फेमस हुईं। लेकिन शशि से शादी करने के कुछ ही सालों बाद उनकी हत्‍या कर दी गई। उनकी हत्‍या का केस दिल्‍ली की एक अदालत में चल रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.