Breaking News
recent

हमारा कैंडिडेट कौन हो

संभावित दावेदार संतोषनाथ चौहान (भाजपा)
लक्ष्मणसिंह झाला (भाजपा)
डॉ. सीपी जोशी (कांग्रेस)
देवकीनंदन गुर्जर (कांग्रेस)
विधानसभा क्षेत्र - नाथद्वारा
नाथद्वारा में जनता के मुद्दे (जन एजेण्डा)
वर्ष २००८ में एक वोट के परिणाम के बाद इतिहास जरूर बना परंतु, विकास एवं जनता के वादों पर यहां की राजनीति कितनी सार्थक रही, इसी को लेकर राजस्थान पत्रिका के जन एजेंडे में गत दिनों हुई बैठक के दौरान जो निकलकर सामने आया उसका विवरण।
1. धार्मिक नगरी को शराब एवं नशे से मुक्त किया जाए
हकीकत : महज वादों का ही रहा बोलबाला, जनता का आंदोलन भी प्रशासन को सख्त नहीं बना पाया।
2. उपखंड मुख्यालय पर २०० बेड का प्रदेश का पहला चिकित्सालय पर आवश्यक स्टाफ की भरपाई कभी नहीं हो पाई।
हकीकत : कुछ चिकित्सकों की ही नियुक्ति, जो ज्वाईन कर अपने क्षेत्र में वापस जाने की जुगत में लग जाते हैं, जिससे सफर करता अस्पताल परेशान होते मरीज।
3. रेलमगरा में सरकारी महाविद्यालय : विधानसभा क्षेत्र का बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित स्थान की बाट जा रहा।
हकीकत : वायदे तो हुए पर उसकी क्रियान्विति नहीं हो पाई।
4. बनास नदी व तालाबों में गिरते गंदे पानी को रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत।
हकीकत : शहर की बनास नदी को संवारने नौकायन करने के वायदे तो बरसों से जनप्रतिनिधि करते आए एवं कई सरकारों मुख्यमंत्रियों के सामने भी रखे, परंतु कार्यान्वित कुछ नहीं हुआ। ऐसे में अब भी नदी में गंदे पानी के नाले गिर रहे हैं।
5. रेलवे स्टेशन को नजदीक लाना : शहर से १२ किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन को शहर से नजदीक लाने की लंबित मांग।
हकीकत : इसके लिए प्रयास एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन में ही समय निकलता रहा। क्रियान्विति कब होगी इसका सभी को इंतजार है।
6. शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैण्ड आदि पर गंदगी से निजात दिलाने की मांग।
हकीकत : शहर में कई स्थानों पर आज भी सुअरों का आतंक, गंदगी से पूरी तरह से निजात नहीं मिली। कई मोहल्लो में शौचालय का गंदा अपशिष्ट आज भी नालियों में बह रहा है।
7. खमनोर क्षेत्र में रोडवेज बसों का संचालन बरसों की मांग
हकीकत : अभी तक रोडवेज बसों का खमनोर की धरती से होकर गुजरना बाकी। निजी वाहनों से यात्रा करने में आने वाली कई परेशानियों को झेल रहे हैं ग्रामीण।
8. फोरलेन पर अपर्याप्त सर्विस रोड, जिसका निर्माण करने की मांग।
हकीकत : कोरे आश्वासन के चलते संबंधित क्षेत्रों में आए दिन हादसे हो रहे हैं।
9. सडक़ों पर मवेशियों से श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं रोकने की बरसों पुरानी मांग।
हकीकत : अभी तक पालिका के द्वारा महज आश्वासन दिए जाते रहे हैं। केवल वीआईपी विजिट के दौरान ही मवेशियों को काइन हाउस में बंद कर दिया जाता है, लेकिन बाद में फिर वही स्थिति हो जाती है।
10. शहर की सडक़ों की दुर्दशा को दूर करने लंबे समय से की जा रही मांग।
हकीकत : सीवरेज का कार्य चलने की आड़, परंतु जहां काम पूर्ण हो चुका वहां पर भी आधी-अधूरी बदहाल पड़ी है सडक़ें। जनता को पैदल चलना भी हो रहा दूभर।
11. निजी क्षेत्र में रोजगार का सबसे बड़ा जरिया दरिबा स्थित हिंदुस्तान जिंक में क्षेत्र के लोगों को रोजगार में प्राथमिकता की मांग।
हकीकत : रोजगार के सर्वाधिक अवसर के बावजूद महज राजनीतिक आश्वासन से ही गुजरता जा रहा समय। अब भी कई युवा इस आस में ही लगे हैं कि उनको यहां पर रोजगार मिल पाएगा।
12. शहर की पेयजल व्यवस्था के लिये नंदसमंद बांध में पानी की उपलब्धता बढ़ाने की मांग।
हकीकत : शहर के पास नंदसमंद बांध में पूर्व की जनसंख्या के अनुपास से ही रोका जा रहा है पानी, जबकि शहर की जनसख्या में हुई बढ़ोतरी के बाद यहां प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए भी कोई व्यवस्था नहीं हो पाई।
ा लोगो

हमारा कंैडिडेट कौन हो, विधानसभा क्षेत्र - भीम
संभावित दावेदार- लक्ष्मण सिंह रावत (कांग्रेस)
विधानसभा क्षेत्र - भीम
क्या हैं विजन- स्वच्छ, ईमानदार, भ्रष्टाचार विहीन प्रशासन, संतुलित सर्वांगिण विकास, युवाओं को स्थाई रोजगार, किसानों को सहायता, महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम, शिक्षा, चिकित्सा एवं विद्युत क्षेत्र में आदर्श प्रगति। गोमती से ब्यावर के अधूरे पड़े फोरलेन को पूर्ण कराने के प्रयास।

संभावित दावेदार- दिलीप सिंह सिसोदिया (कांग्रेस)
विधानसभा क्षेत्र - भीम
क्या है विजन- युवाओं के सेना में भर्ती के लिए एवं पूर्व सैनिकों के परिवारों की सुविधाओं के लिए ठोस कदम ।

संभावित दावेदार- कुसुमलता चौहान (कांग्रेस)
विधानसभा क्षैत्र - भीम
क्या हैं विजन- युवाओं के लिए स्थायी रोजगार एवं उद्योग धंधों की स्थापना के प्रयास ।

संभावित दावेदार- घनश्याम सिंह रावत (कांग्रेस)
विधानसभा क्षेत्र - भीम
क्या हैं विजन- क्षेत्र के विकास एवं आपसी भाईचारे के लिए प्रयास।

संभावित दावेदार- प्यारी देवी रावत (भाजपा)
विधानसभा क्षेत्र - भीम
क्या है विजन- टीएसपी की तर्ज पर मगरा सब प्लान बनाकर स्थानीय लोगों को राजकीय नौकरियों में प्राथमिकता, स्वच्छ एवं भयमुक्त शासन का प्रयास।

संभावित दावेदार- जयेन्द्रसिंह रावत (भाजपा)
विधानसभा क्षेत्र - भीम
क्या हैं विजन- स्थायी रोजगार एवं भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए नवीन प्रयास।

संभावित दावेदार- हरिसिंह रावत (भाजपा)
विधानसभा क्षेत्र - भीम
क्या है विजन- क्षेत्र में सडक़, शिक्षा, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य एवं रोजगार का स्थाई समाधान कराना। इसको चरणबद्ध तरीके से गति प्रदान करने का प्रयास ।

संभावित दावेदार- ईश्वरलाल श्रीमाल (भाजपा)
विधानसभा क्षेत्र - भीम
क्या है विजन- क्षेत्र के सर्वांगिण विकास का प्रयास

संभावित दावेदार- अजय सोनी माहेश्वरी (निर्दलीय)
विधानसभा क्षेत्र - भीम
क्या है विजन- सर्वांगिण विकास के कदम एवं क्षेत्र में व्याप्त गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के प्रयास । शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था में विकास।

संभावित दावेदार- मोहनसिंह चौहन (भाजपा)
क्या है विजन- क्षेत्र के सर्वांगिण विकास का प्रयास, अपरािधयों एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश के प्रयास एवं युवाओं के स्थायी रोजगार के प्रयास।
जनता ने तय किये मुददे
पत्रिका समूह के जन एजेंडा २०१८-२३ के तहत भीम-देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों, जनसगंठनों और समूह से बैठक एवं संपर्क कर रोड मैप तैयार किया गया। इसमें क्षेत्र के विकास के मुद्दे तय किए गए।

1- मारवाड़-मावली रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदला जाए
हकीकत - सर्वे पूर्ण, लाइन स्वीकृत, टेण्डर प्रक्रिया बाकी
2- सामुदायिक चिकित्सालयों में रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र नियुक्ति हो
हकीकत- डॉक्टरों की भारी कमी
3- भीम सहित छोटे-छोटे कस्बों मेंं सफाई व्यवस्था पुख्ता हो
हकीकत- सफाई व्यवस्था ठीक नहीं
4- भीम कस्बे में नई कॉलोनियों के विस्तार की योजना बनाई जाए
हकीकत- कुछ नहीं हुआ
5- देवगढ़ व भीम में आवासीय योजना लागू की जाए
हकीकत- नहीं हुई
6- शराबखोरी को नियंत्रित किया जाए
हकीकत- सरकार के स्तर पर नहीं, सामाजिक स्तर पर जागरुकता
7- खेलों के विकास के लिए स्टेडियम बनवाए जाएं
हकीकत- इनडोर स्टेडियम की घोषणा हुई, काम नहीं
8- सेना भर्ती बोर्ड वापस स्थापित किया जाए
हकीकत- अटकी है मांग
9- भीलवाड़ा-पाली मार्ग को चौड़ा कर डामरीकरण किया जाए
हकीकत-नहीं हुआ
10- महिला सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता किए जाएं
हकीकत- कोई पुख्ता इंतजाम नहीं
11- देवगढ़ में महिला कॉलेज खोले जाएं
हकीकत- नहीं खुला
12- महिला रोग चिकित्सकों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति हो
हकीकत- नहीं हुई
13- देवगढ़ व भीम में प्रतिदिन जलापूर्ति के प्रयास हों
हकीकत- नहीं हो रही प्रतिदिन जलापूर्ति
14- रोजगारपरक औद्योगिक योजनाएं बने
हकीकत-कोई उद्योग विकसित नहीं
15-भीम-देवगढ़ उपखण्ड मुख्यालयों पर रोजगार कार्यालय की स्थापना हो
हकीकत- नहीं हुई
16- बग्गड़ में रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो
हकीकत- अधूरा पड़ा है प्रोजेक्ट
17- क्षेत्र के लिए नई सिंचाई परियोजनाएं बनाई जाएं
हकीकत- चम्बल से पानी लाने की योजना अधूरी
18- गोमती-ब्यावर फोरलेन निर्माण
हकीकत- अधूरा पड़ा है प्रोजेक्ट



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.