Breaking News
recent

आग लगने से जला आशियाना

बीकानेर. बज्जू. बरसलपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम एक परिवार का आग से सब कुछ स्वाह हो गया। गोडू सरपंच प्रतिनिधि हनुमानाराम बेनीवाल ने बताया कि बरसलपुर क्षेत्र के चक 22 बीओबीबी के मनसुख पुत्र भरमलराम बिश्नोई की ढाणी में शाम करीब 5.30 बजे अचानक आग लग गई।

 

आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते मनसुख की ढाणी में बने 2 झोपड़े, 2 छप्पर और एक बड़े छप्पर को आग ने घेर लिया। आग इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग और घर वाले सचेत होते, तब तक सबकुछ जल गया। परिवार के लोगों ने जलते झोपड़े से भाग कर अपनी जान बचाई।

 

आग में 14 बोरी अनाज, 20 हजार नकद, 5 कट्टे यूरिया सहित सोने-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए। मंगलवार को भी दोपहर तीन बजे हंदा गांव निवासी सुमेरसिंह की ढाणी जल कर राख हो गई। आग में नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण हजारों रुपया का नुकसान हो गया। चक सेठिया स्थित कोलायत से दियातरा मार्ग पर मग्गाराम पुत्र आसुराम की ढाणी जलकर राख हो गई। इसमें नकदी सहित घरेलू सामान सोना-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए।

 

उधर, मंडी 465 आरडी के निकट लालावाली के चक दो जेडडब्ल्युएसएम में चेतनराम भोपा के झोपड़े में दोपहर दो बजे आग लगने से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। चक के हड़मानराम कासनिया ने बताया कि उसके खेत में चेतनराम हिस्से पर काश्त करता है। दोपहर को अचानक आग लगने से झोपड़े में रखे कपड़े, बर्तन, चारपाई ओढऩे के कपड़े, पहने के कपड़े व अनाज जल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग की हैं।

 

दमकल का अभाव

श्रीकोलायत उपखंड क्षेत्र में आग की घटना लगातार बढ़ रही है। इससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अक्टूबर माह एक दर्जन से भी अधिक जगह आग से लाखों रुपया का सामान जल गया। इतने बड़े उपखंड के होते हुए भी दमकल नहीं है। पिछले कई वर्षों से स्थानीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को लिखित ओर मौखिक अवगत करवाया लेकिन अभी तक दमकल की व्यवस्था नही हुई। जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालय पर दमकल उपलब्ध है लेकिन श्रीकोलायत के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.