Breaking News
recent

श्रीगंगानगर-सीकर इंटरसिटी ठंडे बस्ते में, नेता चुनाव में व्यस्त, यात्रियों को राहत नहीं

रैक ने अटकाई गाड़ी, यात्रियों को हो रही परेशानी

श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर-सीकर ब्रॉडगेज लाइन पर इंटरसिटी गाड़ी चलाने की रेलवे की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। इस गाड़ी को रेलवे ने अब ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इलाके के सांसद,विधायक व मंत्री आदि विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। इसका खमियाजा इलाके के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

रेलवे ने इस ब्रॉडगेज मार्ग पर गाड़ी चलाने की एकबारगी पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन इसके बाद योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। रेलवे के एक अधिकारी का कहना है कि इस मार्ग पर गाड़ी चलाने के लिए रेलवे को दो रैक की आवश्यकता है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल बीकानेर ने इस मार्ग पर गाड़ी चलाने के लिए दो रैक की मांग की लेकिन बोर्ड से अभी तक रैक की आपूर्ति नहीं हुई।

इस कारण श्रीगंगानगर-सीकर मार्ग पर इंटरसिटी गाड़ी शुरू नहीं हो पाई।
सीकर और जयपुर के बीच ब्रॉडगेज का कार्य चल रहा है। रींगस के पास बड़े पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है लेकिन इस गाड़ी के सीकर तक चलने पर इलाके के यात्रियों की जयपुर यात्री सुगम हो जाएगी।
नौ साल पहले शुरू हुआ था ब्रॉडगेज का काम

उल्लेखनीय है कि सितंबर २००९ को मीटरगेज लाइन से ब्रॉडग्रेज लाइन का कार्य शुरू किया गया था। इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल ने श्रीगंगानगर-जयपुर इंटरसिटी गाड़ी को बंद कर दिया। उस वक्त इस मार्ग पर जयपुर के लिए दो गाडि़यां चलती थी। लेकिन अब श्रीगंगानगर वाया हनुमानगढ़, जयपुर-कोटा एक्सप्रेस गाड़ी चलती है।
ट्रांसपोर्ट भी देरी
का बड़ा कारण

श्रीगंगानगर से जयपुर के बीच बड़ी संख्या में निजी बसें चलती है। इसलिए ट्रांसपोर्ट माफिया कभी नहीं चाहता है कि इस मार्ग पर गाड़ी का संचालन हो। गाड़ी शुरू होती है तो उनके धंधे पर निश्चित रूप से सीधा असर पड़ेगा।
रैक नहीं मिलने से अटका काम
&श्रीगंगानगर-सीकर के बीच इंटरसिटी गाड़ी चलाने की तैयारी थी लेकिन रेलवे को अभी तक रैक नहीं मिले। इसके चलते गाड़ी नहीं चलाई जा सकी।

डीके त्यागी, स्टेशन अधीक्षक, उत्तर पश्चिम रेलवे श्रीगंगानगर

इन इलाकों के यात्रियों को मिलता लाभ
श्रीगंगानगर से सीकर के बीच गाड़ी चलने पर इलाके के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। रेलवे के अनुसार इस मार्ग पर श्रीगंगानगर, सादुलशहर, हनुमानगढ़ जंक्शन, टिब्बी, तलवाड़ा झील, एेलनाबाद, नोहर, भादरा, सिद्धमुख के यात्रियों को लाभ मिलेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.