Breaking News
recent

जालोर : बजरी के अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोदरान

मोदरान चौकी पुलिस ने शनिवार अल सवेरे धानसा गांव की नदी में अवैध बजरी खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही कर एक डोजर व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। कार्यवाही की भनक लगते ही बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया।

पुलिस की गाड़ी को देखते ही नदी में बजरी भरने के लिए खड़े कई ट्रेक्टरों को चालक खाली ही भगा कर ले गए। चौकी प्रभारी प्रेमसिंह ने बताया कि धानसा गांव की सुकड़ी नदी में गश्त के दौरान अल सवेरे अवैध बजरी खनन करते एक डोजर व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।

वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी लाया गया। चौकी प्रभारी सिंह ने बताया कि कार्यवाही की सूचना खनन विभाग को दे दी है। खनन विभाग वाहन चालकों से जुर्माना वसूलेगा। कार्यवाही में कांस्टेबल गणपतसिंह तड़वा, सीताराम व मलाराम भी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.