मनोहरथाना. सोशल मीडिया पर हिन्दू समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के विरोध में गुरुवार को विहिप और हिन्दू जागरण मंच ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि धर्म विशेष के दो जनों के नाम से सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक एवं धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट वायरल हुई है। इसकी हिन्दू समाज निन्दा करता है। ज्ञापन में आगामी त्योहारों को शान्तिपूर्ण मनाने के लिए प्रशासन से मांग की और दोषियों पर कार्रवाई कर तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की। अन्यथा आन्दोलन करना पड़ेगा। ललित गुप्ता, जगदीश सोनी, सुभांशु, रतनलाल, चन्द्रशेखर, गोपेश कसेरा, पवन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके साथ ही प्रतिनिधि मण्डल द्वारा झालरापाटन में संघ के कार्यकर्ता के साथ मारपीट व झूठे मुकदमे के विरुद्ध कार्रवाई की मांग का ज्ञापन दिया।
४ दिन पहले हुई प्रसूता की मौत, परिजनों का सीएचसी पर प्रदर्शन
१०८ एम्बुलेन्स स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप
बकानी. कस्बे में 4 दिन पूर्व प्रसूता की मौत के मामले में परिजनों ने गुरुवार को सीएचसी पर प्रदर्शन कर जिला चिकित्सा अधिकारी के नाम चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मृत्युजय मंडल को ज्ञापन सौपा।
प्रसूता के चाचा हबीब खां पठान ने बताया कि भतीजी मुमताज पत्नी असलम खां निवासी भालता थाना क्षेत्र के छुवाडिय़ा गांव को डिलेवरी के लिए सीएचसी लाया गया था। यहां नॉर्मल डिलेवरी होने के बाद प्रसूता के ज्यादा ब्लडिंग होने से चिकित्सक ने झालावाड़ रैफर कर दिया। परिजनों ने 108 एम्बुलेन्स के लिए टोल फ्री नम्बर पर 4 बजकर 38 मिनट पर कॉल किया, तो वहां से जवाब आया कि 108 प्रसूता को छोडऩे के लिए गई है। इस पर परिजन 104 की मदद से प्रसूता को लेकर झालावाड़ गए, लेकिन रास्तें में ऑक्सीजन नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जब 104 में प्रसूता को लेकर जा रहे थे, तब 108 सलावाद में ही खड़ी थी। वहीं झालावाड़ पहुंचने के 50 मिनट के बाद प्रसूता का भाई वहां से गुजरा तब भी सलावाद में ही 108 खड़ी थी, लेकिन उसके आसपास चालक व अन्य स्टॉफ नहीं था। मरीजनों का आरोप है कि एम्बुलेन्स स्टॉफ की लापरवाही से मरीज की जान गई। परिजनों ने एम्बुलेन्स कर्मीयों के खिलाफ सख्य कार्रवाई की मांग की। शहर काजी अल्लाबेली, सदर रईस खांं पठान, पूर्व सरपंच हेमराज राठौर, अल्ताफ मंसुरी, नाथूलाल वर्मा, कन्हैयालाल मेहर, सिताब मोहम्मद, अमरलाल मेहर और सुमित उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment