Breaking News
recent

अनदेखी का शिकार महावीर पार्क

सवाईमाधोपुर. नगर परिषद की ओर से भले ही शहर को स्वच्छ व हरा-भरा रखने के दावे किए जा रहे हो लेकिन हकीकत कुछ और है। पार्क सुव्यवस्थित तरीके से रखने को लेकर नगर परिषद गंभीर नहीं है। यहीं वजह है कि सुबह-सुबह भ्रमण पर आने वाले लोगों को सुलभ शौचालय जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाती। इसकी एक बानगी यहां बजरिया स्थित महावीर पार्क में देखी जा सकती है।

यहां सुबह हर उम्र के छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक भ्रमण के लिए आते हैं, लेकिन पार्क में शौचालय की कोई सुविधाएं नहीं है। वहीं टंकी व पाइप टूटे हुए हैं। अनदेखी से शौचालय में टंकी के पाइप खुले पड़े है। स्थिति ये है कि पार्क में प्रवेश गेट के बाईं ओर कचरे के ढेर लगे है। इसकी सफाई को लेकर कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। लोगों ने बताया कि कई बार नगर परिषद से शिकायत कर चुके है। इसके बावजूद भी पार्क में साफ.-सफाई व शौचालय की व्यवस्था नहीं सुधर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.