Breaking News
recent

..झालावाड़ की सरजमीं पर इंदिरा, सोनिया के बाद उसी मैदान में राहुल करेगें सभा, बनाएंगे चुनावों का समीकरण

झालावाड़।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जिले की सरजमीं पर अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व मां सोनिया गांधी के सभा स्थल पर बुधवार को अपनी भी उपस्थिति दर्ज कराएगें। वह इसी स्थान पर सभा को सम्बोधित कर इतिहास दोहराएगें।

राहुल गांधी की होने वाली सभा के लिए सोमवार को भी शहर में प्रवीण शर्मा क्रिकेट मैदान में तैयारी चलती रही। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेते रहे, वहीं कार्यकर्ता जनता को सभा में आमंत्रित करने के लिए जुटे रहे। शहर के न्यू ब्लॉक स्कूल के सामने स्थित प्रवीण शर्मा क्रिकेट मैदान में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज मेहता, जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय गुर्जर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेलेंद्र यादव, सुरेश गुर्जर, जिला संगठन मंत्री नरेश जैन, जिला प्रवक्ता ओम पाठक , ब्लॉक अध्यक्ष फरीद चौधरी सहित कई नेता सभा स्थल पर तैयारी में जुटे नजर आए।

उन्होने बताया कि सभा में चारो ओर तरंगें झंड़े लहराए जाएगें। पूरे हाड़ौती क्षेत्र में यह सभा एतिहासिक होगी। राहुल गांधी बुधवार को हवाई मार्ग से सुबह 11 बजे पंडि़त दीन दयाल उपाध्याय हवाई पट्टी पर उतरेगें। वहां से सीधे सभा स्थल पर सम्बोधित करेगें। इसके बाद यहीं पर उनका दोपहर का भोजन होगा, इसके बाद वह सड़क मार्ग से कोटा के लिए रवाना होगें। इस दौरान मार्ग में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा।


कार्यकर्ता जुटे जनता को जोडऩे में

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जिले में आगमन पर जिले के कांग्रेस नेता भी जनता को सभा में लाने के लिए जुट गए है। घर-घर पीले चांवल बांट कर लोगों से मनुहार की जा रही है, तो कही नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता को राहुल की बात सुनने के लिए आने की अपील की जा रही है। महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक में जिलाध्यक्ष संजीदा बेगम, मधु सिकरवार, चंद्रकला, सलमा बानों, प्रेमलता मीणा, परवीन बानो, जाहिदा बानो, लक्ष्मी बाई व रेहाना ने भी राहुल गांधी की सभा मे आने के लिए अपील की। कांग्रेस नेता सूरतराम गुर्जर ने जिले के बकानी व रटलाई क्षेत्र का दौरा किया।

सूमर सरपंच शिल्पी नंदवाना ने खानपुर क्षेत्र का दौरा कर लोगों से राहुल गांधी की सभा में आने का आव्हान किया। वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने भी खानपुर क्षेत्र में सम्पर्क किया। झालावाड़ के विभिन्न स्थानों पर पार्षद अमरीन कुरैशी ने भी पीले चांवल बांट कर लोगों से सभा मे आने की अपील की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आमीर खान ने क्षेत्र में भी जन सम्पर्क किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.