मदनगंज-किशनगढ़.
नगर के सिटी रोड स्थित रोटरी क्लब के पास गले से चेन तोडऩे के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची मदनगंज थाना पुलिस आरोपित महिलाओं को अपने साथ थाने ले गई।
सिटी रोड निवासी मधु कंवर ने बताया कि वह जयपुर रोड से ऑटो में आ रही थी। सुमेर क्लब के पास से ऑटो में दो महिला और युवतियां बैठी। कुछ दूरी के बाद ही पास में बैठी महिला ने मधु कंवर का पैर दबा दिया। रास्ते में ही दोनों युवतियां उतर गई।
इसके बाद ऑटो में पीछे बैठी दूसरी संदिग्ध महिला ने उसके गले से चेन खोल ली। चेन खोलते ही उसका लॉकिट और सोने की चेन हाथ में आ गई।
चेन हाथ में आते ही मधु कंवर और गीतादेवी ने ऑटो चालक को इसकी शिकायत की। उसके ऑटो रोकते ही दोनों आरोपित महिलाएं उतरकर जाने लगी। इस पर ऑटो चालक ने महिलाओं की मदद से बामुश्किल उन्हें ऑटो में बैठाया और सिटी रोड स्थित रोटरी क्लब पहुंचे।
ऑटो से उतरते ही महिलाओं के हंगामा करने पर भीड़ एकत्र हो गई। उनके पर्स की तलाशी लेने पर उसमें संदिग्ध शीशी निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित महिलाओं को अपने साथ ले गई। मदनगंज थाना पुलिस ने इस संबंध में किसी प्रकार का मामला दर्ज होने से इंकार किया है।





No comments:
Post a Comment