राजसमंद/आईड़ाणा. पन्नाधाय के गांव कमेरी में बने पन्नाधाय पेनोरमा में इतिहासपरक जानकारी के थ्री डी स्टेच्यू मॉडल एवं फ्रेम देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा है। आमेट से करीब 10 किमी दूर देवगढ़ मार्ग पर स्थित कमेरी बस स्टैण्ड के पास पांच बीघा क्षेत्र में पन्नाधाय पनोरमा का निर्माण धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण द्वारा करीब ढाई करोड़ रुपए में करवाया गया है। निर्माण छोटी-छोटी पहाडिय़ों पर 150 गुणा 90 मीटर के क्षेत्र में किया गया है। मॉडल एवं फ्रेम की बनावट में मेवाड़ की वेशभूषा, स्थापत्य कला एवं संस्कृति का पूरा ध्यान रखा गया है।
ये लगी म्यूजियम में जानकारी
ऑडिटोरियम में पन्नाधाय की जीवन गाथा से जुड़े स्टेच्यू मॉडल एवं फ्रेम लगाए गए। इसमें कुंवर उदयसिंह व चन्दन का शस्त्र अभ्यास, विक्रमादित्य व उदयसिंह का पुन: चित्तौडग़ढ़ आगमन, पन्ना के पति सुरलमल की युद्ध में वीरगति, मेवाड़ एवं बहादुरशाह की सेना के बीच युद्ध, महारानी कर्मवती का चित्तौडग़ढ़ में जौहर करना, कुंवर उदयसिंह की रक्षा का वचन देते हुए पन्नाधाय, महारानी कर्मवती ने भेजी हूमायूं को राखी, महारानी कर्मवती का बहादुरशाह से युद्ध का फैसला, विक्रमादित्य से नाराज सामन्तों का मेवाड़ छोडऩा, विक्रमादित्य को मेवाड़ का महाराणा बनाने, कर्मवती द्वारा मेवाड़ राज्य का विभाजन करने, कुंवर उदयसिंह एवं चन्दन को एक समान दुलार, वीरांगना पन्ना का परिवार, महारानी कर्मवती, राजकुमार उदयसिंह, महाराणा संग्रामसिंह, पन्ना आई पाण्डोली से कमेरी की स्टेच्यू मॉडल एवं फ्रेम लगाई गई है। 9 मीटर ऊंचे एवं 12 मीटर चौड़े गुम्बजनुमा पहली प्रदर्शनी में बनवीर द्वारा विक्रमादित्य की हत्या करने, पन्नाधाय को बनवीर की सूचना देती दासी, पन्नाधाय, उदयसिंह व चन्दन के वेश बदलते हुए, हिंसक बनवीर को रोकते हुए पन्नाधाय, उदयसिंह को इशारा कर बताते हुए पन्नाधाय तथा दूसरी प्रदर्शनी में कुंवर उदयसिंह को महल से बाहर ले जाते हुए, आशा शाह द्वारा उदयसिंह व पन्ना को संरक्षण देने, महाराणा प्रताप का जन्म, उदयसिंह का चित्तौडग़ढ़ दुर्ग पर आधिपत्य, उदयसिंह व बनवीर की सेना के बीच युद्ध, उदयसिंह का कुंभलगढ़ में राज्याभिषेक, महाराणा प्रताप की प्रतिमा के स्टेच्यू मॉडल लगाए गए हैं।
दस रुपए शुल्क
महाबलीदानी पन्नाधाय स्मारक समिति के सचिव गहरीलाल गुर्जर ने बताया कि पनोरमा देखने वाले दर्शकों के लिए सामान्य टिकिट 10 रुपए, बच्चो एवं विद्यार्थियों के लिए 5 रुपए तथा विदेशी पर्यटकों के लिए 20 रुपए एवं विदेशी पर्यटक द्वारा कैमरा ले जाने पर 20 रुपए का शुल्क उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में तय किया गया है।





No comments:
Post a Comment